फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Jokes: जब लड़की के पिता ने लड़के से पूछा 'अकल बड़ी या भैंस'..., पढ़िए धमाकेदार जोक्स

Tue, 07 Sep 2021 06:41 PM IST
संकल्प सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Jokes - फोटो : Istock
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...


टीचर - उसने कपड़े धोए और
उसे कपड़े धोने पड़े।

इन दोनों वाक्यों में अंतर बताओ?

पप्पू - सर, पहले वाक्य से व्यक्ति के
अविवाहित होने और दूसरे वाक्य से
उसके विवाहित होने का पता चलता है।
विज्ञापन

2 of 6
Jokes - फोटो : Istock
लड़की के बाप ने लड़के से पूछा,
अकल बड़ी की भैंस?

लड़के ने बहुत देर सोचा
और जवाब दिया, तुमने मुझे 
पागल समझा है।

Date of Birth तो
बताया नहीं।
विज्ञापन

3 of 6
Jokes - फोटो : Istock
बच्चा - पिताजी कोई बाहर दरवाजे पर आया है।

पिता जी - कौन है?

बच्चा - जी कोई मूंछ वाला है।

पिताजी - कह दो नहीं चाहिए।

4 of 6
Jokes - फोटो : Istock
मां - देखो बेटा शरारती लड़कों से दूर रहा करो।

लड़का - मां मैं इसी वजह से तो स्कूल नहीं जाता।
विज्ञापन

5 of 6
Jokes - फोटो : Istock
पत्नी - आज कुछ हेवीपन फील कर रही हूं।

पति - हेवीपन माने?

पत्नी - भारीनेस...
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Jokes - फोटो : Istock
पप्पू - यार शादी के जोड़े 
कौन बनाता है?

राजू - भगवान बनाता है।

पप्पू - ओ तेरी की! मैं तो दर्जी को 
दे आया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें