हंसना हम सभी के लिए फायदेमंद होता है। हंसने से इंसान के चेहरे की चमक बरकरार रहती है। अगर आप भी सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लें, तो मानसिक तनाव और उससे होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को स्वस्थ रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन नए-नए जोक्स लेकर आते हैं। आज भी आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
टीचर- उसने कपड़े धोए और उसे कपड़े धोने पड़े। इन दोनों वाक्यों में अंतर बताओ?
पप्पू - सर, पहले वाक्य से व्यक्ति के अविवाहित होने का पता चलता है, जबकि दूसरे वाक्य से उसके विवाहित होने का पता चलता है।
हक्का बक्का रह गया टीचर