हंसना हर इंसान के जीवन के लिए बहुत जरुरी है। जब हमारा फेस स्माइल करता है तो हमसे भगवान भी खुश रहते हैं, क्योंकि भगवान भी उन्हें के साथ होते हैं जो हंसमुख स्वभाव के होते हैं। हर समय रोने वाले लोगों के पास कोई भी बैठना नहीं चाहता है। लोग भी उसे ही पसंद करते है जो खुद तो खुश रहता ही है साथ ही दूसरों को भी खुश रखने की कोशिश करता है। हंसमुख स्वभाव वाले लोगों के दोस्त भी बहुत जल्दी बन जाते हैं, और हंसने में हमारी मदद करते हैं। मजेदार जोक्स और चुटकुले पढ़कर भी हम खूब हंस सकते हैं और दूसरों को भी हंसा सकते हैं। तो फिर देर किस बात की चलिए हंसने के इस सफर को शुरू करते हैं और पढ़ते है मजेदार चुटकुले.......
रोहित कॉलेज से जल्दी घर आ गया,,,,,
मां: क्या हुआ बेटा, आज जल्दी घर आ गए.
रोहित - हां मां, मैंने एक मक्खी को मार दिया, तो मैडम ने भगा दिया.
मां- क्या? एक मक्खी को मारने पर कॉलेज से भगा दिया.
रोहित - मक्खी मैडम के गाल पर बैठी थी ,,,,,,,