फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: संता- सगाई और शादी के बीच में थोड़ा समय क्यों रखा जाता है? बंता ने दिया मजेदार जवाब

Thu, 20 Oct 2022 12:50 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
Today’s Funny Jokes: आज कल की भागमभाग जिंदगी में हंसना बहुत जरूरी है, क्योंकि मन प्रसन्न रहता है और शरीरस्वस्थ रहता है। अगर आप इस तनाव भरी लाइफ में मानसिक तनाव से बचना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। आपको हंसने का समय नहीं मिल पा रहा है, तो आप दिन में कभी भी समय निकालकर हंस सकते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं। तो किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...

पति-पत्नी की लड़ाई हो गई दिनभर चुपचाप रहने के बाद 
पत्नी, पति के पास आकर बोली- इस तरह झगड़ा करने बाद अच्छा नहीं लग रहा। एक काम करते हैं, थोड़ा तुम समझौता करो, थोड़ा मैं करती हूं।
पति- ठीक है, क्या करना है? 
पत्नी- तुम मुझसे माफी मांग लो और मैं आपको माफ कर देती हूं।
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
संता- सगाई और शादी के बीच में थोड़ा समय क्यों रखा जाता है? 
बंता क्यों...? 
संता- ताकि कोई ये न कह सके कि मुझे दुर्घटना से बचने का मौका नहीं दिया गया। 

 
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay
पत्नी- मैं अपने पुराने कपड़े दान कर दूं क्या? 
पति- नहीं फेंक दे, क्या दान करना.. 
पत्नी- नहीं जी, दुनिया में बहुत सी गरीब और भूखी प्यासी औरते हैं, किसी के काम आ जाएंगे.. 
पति- तेरे साइज के कपड़े जिसे आ जाएंगे वह क्या भूखी प्यासी होगी

 

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
साइकिल वाले ने एक आदमी को टक्कर मार दी और बोला भाईसाहब आप बहुत किस्मत वाले हो 
आदमी- एक तो तूने मुझे टक्कर मारी और ऊपर से मुझे किस्मत वाला कह रहे हो? 
साइकिल वाला- आज छुट्टी है तो साइकिल चला रहा हूं नहीं तो मैं ट्रक चलाता हूं


Funny Chutkule: डॉक्टर- कैसे हो? शराब पीना बंद किया या नहीं? मरीज का जवाब सुनते ही उड़े होश

 
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पिताजी- कहां हो बेटे? 
चिंटू- हॉस्टल में पढ़ रहा हूं, एग्जाम बहुत नजदीक हैं, इसलिये बहुत पढ़ना पड़ता है!!! आप कहां हो? 
पिताजी- ठेके पे..तेरे पीछे लाइन में लास्ट में खड़ा हूं, एक हाफ मेरा भी ले लेना..

 
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
सेल्समैन- मैडम, मेरे पास एक ऐसी किताब है, जिसमें पतियों के देर रात तक घर से बाहर रहने के 100 बहाने बताए गए हैं,
क्या आप इस किताब को खरीदना चाहेंगी...? 
महिला- मैं इस किताब को खरीदूं ऐसा आपको क्यों लगता है...? 
सेल्समैन- मैडम, क्योंकि इस किताब की एक प्रति आज सुबह ही मैंने आपके पति को बेची है...

Hindi Chutkule: जब दिवाली की रात जुआ खेलने के जुर्म में पुलिस ने पप्पू को किया गिरफ्तार, पढ़िए ऐसे ही जोक्स

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
बंगाली बाबा को आधी रात में एक खूबसूरती लड़की फोनकर बोली...
सरकाई लियो खटिया जाड़ा लगे,
बंगाली बाबा-हेलो, कौन?
लड़की-भरो, मांग मेरी भरो...
बंगाली बाबा बिस्तर से उठकर बोला-क्या सही में मुझसे शादी करोगी?
लड़की-इस गाने को कॉलर ट्यून बनाने के 1 दबाएं।
बंगाली बाबा-गुस्से में भाग...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें