फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Jokes: पड़ोसी- माताजी, आप बार-बार घर के अंदर-बाहर क्यों आ-जा रही हैं? जवाब सुनकर नहीं रुकेगी हंसी

Wed, 16 Feb 2022 03:03 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
जोक्स - फोटो : iStock

हम सभी को नियमित रूप से हंसना चाहिए, क्योंकि हंसने से मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहता है। अगर हम खुश रहते हैं, तो हमारे आसपास रहने वाले लोग भी प्रसन्न रहते हैं। हंसने से बुरा समय भी जल्दी बीत जाता है। इसलिए हम सभी को हंसी को अपनी जीवन का हिस्सा बना लेना चाहिए। हंसने से इंसान के चेहरे पर चमक बरकरार रहती है। अगर आपके पास हंसने की कोई वजह नहीं है, तो आप जोक्स और चुटकुले पढ़कर हंस सकते हैं। इसीलिए हम आपके लिए लाए हैं कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...


पड़ोसी- माताजी, आप बार-बार घर के अंदर-बाहर 
क्यों आ- जा रही हैं? कोई प्रॉब्लम है क्या?

बूढ़ी औरत- नहीं बेटा, मेरी बहू टीवी देखकर योगा
कर रही है।

उसमें बाबाजी कह रहें हैं कि सास को बाहर करो
सास को अंदर करो। 
विज्ञापन

2 of 6
जोक्स - फोटो : iStock

रामू- बेकार कहते हैं लोग कि पत्नियां अपनी गलती
नहीं मानती हैं, मेरी वाली तो रोज मानती है।

श्यामू- अच्छा, क्या बोलती है?

शप्पू- कहती है, गलती हो गई है तुमसे शादी करके।
विज्ञापन

3 of 6
जोक्स - फोटो : iStock
पति खाना खाते हुए- आज खाना सासू मां ने बनाया है... 
पत्नी- अरे वाह आपने एक ही बार में कैसे पहचान लिया... 
पति- ज्यादा खुश होने की जरुरत नहीं है...रोज खाने में काले बाल निकलते हैं...आज सफेद निकल रहे हैं..

4 of 6
जोक्स - फोटो : iStock


पप्पू फिजिक्स का एग्जाम देने गया, पेपर में सवाल पूछा गया...

सवाल- कौन सा लिक्विड गर्म करने पर सॉलिड बन जाता है?

पप्पू का जवाब- बेसन के पकौड़े।
विज्ञापन

5 of 6
जोक्स - फोटो : iStock
पापा- बेटा तुम चाहे पास हो या फेल मैं तुम्हें बाइक जरूर दिलाऊंगा।

बेटा- थैंक्स पापा, आप बहुत अच्छे हैं।

पापा- पास हो गए तो कॉलेज जाने के लिए और फेल हो गए तो दूध बेचने के लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जोक्स - फोटो : istock
संता कार धो रहा था...
तभी पास से आंटी गुजरी 
और पूछा- कार धो रहे हो?

संता- नहीं पानी दे रहा हूं,
शायद बड़ी होकर
बस बन जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें