आज के मजेदार जोक्स: जब हम किसी को हंसते हुए देखते हैं तो हम अपने आप मुस्कुराने लगते हैं। खुलकर हंसना हमारे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह तनाव और चिंता को कम करने में मदद करता है, जिससे हम खुश और स्वस्थ रहते हैं। इसलिए, बड़े-बड़े एक्सपर्ट्स भी सुझाव देते हैं कि इंसान को हर रोज थोड़ी देर जरूर हंसना चाहिए। हंसने के कई तरीके होते हैं। हंसने के लिए आप कोई कॉमेडी मूवी देख सकते हैं, या अपने दोस्तों के साथ हंसी-मजाक कर सकते हैं या फिर मजेदार चुटकुले पढ़ सकते हैं। चुटकुले हंसने का एक बहुत अच्छा तरीका हैं। वे हमें हंसाकर हमारा तनाव कम कर खुशी प्रदान करते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए रोज कुछ मजेदार चुटकुले (Funny Chutkule) और जोक्स (Jokes) लेकर आते हैं, जिसे पढ़कर आपका दिन बन जाएगा।
सोनू को गर्लफ्रेंड की शादी का कार्ड मिला
राजू- क्या तू अपनी गर्लफ्रेंड की शादी में जाएगा
सोनू- गर्लफ्रेंड थी तो क्या हुआ, जाऊंगा तो मैं जरूर
प्यार अपनी जगह, बटर चिकन अपनी जगह....