फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायरल जोक्स: जज- आपको अपनी सफाई में क्या कहना है? महिला का जवाब सुनकर चार दिन तक नहीं आए कोर्ट

Wed, 30 Sep 2026 06:21 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

वायरल जोक्स: हंसने के कई फायदे होते हैं। हमें अपने शरीर को स्वस्थ और रोगमुक्त रखने के लिए जरूर हंसना चाहिए। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन कुछ मजेदार जोक्स लेकर आते हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।
विज्ञापन
1 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
वायरल जोक्स: जीवन में सेहतमंद रहने के लिए प्रसन्न रहना बहुत जरूरी है। अगर हम हंसते रहते हैं तो हमारा मन खुश रहता है और हम तनावमुक्त रहते हैं। इसकी वजह से हम कई खतरनाक बीमारियों से बचे रहते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं। 

चिंटू-पिंटू से...
ये बात समझ में नहीं आती कि शराब की दुकान का वास्तुशास्त्र कौन बनाता है?
चाहे नाले पर हो, दक्षिण दिशा में हो,
सामने गड्ढा हो, बिजली का ट्रांसफार्मर हो या कैसा भी वास्तु दोष हो,
दुकान पर भीड़ हमेशा बनी ही रहती है...
 
विज्ञापन

2 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik
ग्राहक- भाई , तुमने दाढ़ी बनाने के साथ मेरी चमड़ी भी छील दी।
नाई- चिंता मत कीजिए , मैं आपसे केवल दाढ़ी बनाने के ही पैसे लूंगा!
 
विज्ञापन

3 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
जज- आपको अपनी सफाई में क्या कहना है? 
महिला- अब मैं क्या बोलूं, मेरे यहां सफाई नौकरानी करती है तो इस बारे में तो वही ज्यादा अच्छी तरह बता सकती है..!
 

चुटकुले: टीचर- बताओ मंकी को हिंदी में क्या बोलते हैं? छात्र का जवाब सुनकर शिक्षक हुआ आगबबूला

4 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Adobe Stock
शादी के बाद पहली बार बहू रेसिपी बुक देखकर खाना बना रही थी...
सास (फ्रिज खोलती है )- अरे बहू ये मंदिर का घंटा फ्रिज में क्यों रखा है ?
बहू - मम्मी जी बुक में लिखा है कि सब चीजों को मिलाकर एक घंटा फ्रिज में रखें... 
सास बेहोश...

देसी जोक्स: लड़का- जी आप क्या करती हो? लड़की ने अरमानों पर फेर दिया पानी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स का पिटारा - फोटो : freepik
पति- प्यास लगी है पानी लेके आओ।
पत्नी- क्यों ना आज तुम्हें मटर पनीर  और शाही पुलाव बनाकर खिलाऊं।
पति- वाह वाह, मुंह में पानी आ गया।
पत्नी- आ गया ना मुंह में पानी बस इसी से काम चला लो।

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें