फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Jokes: मां के सवाल का बेटे ने दिया धमाकेदार जवाब, पढ़िए मजेदार चुटकुले

Sun, 12 Sep 2021 06:02 PM IST
संकल्प सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Jokes - फोटो : Istock
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...


पति - मेरी शर्ट उल्टी करके प्रेस करना।

पत्नी - ठीक है।

पति (कुछ देर बाद) - मेरी शर्ट प्रेस हो गई?

पत्नी - नहीं।

पति - क्यों?

पत्नी - मुझे उल्टी नहीं आ रही है।
विज्ञापन

2 of 6
Jokes - फोटो : Istock
एक आदमी ने श्मशान घाट पर वाई-फाई सिग्नल मिलते ही

बाजू में खड़े भाई साहब से पूछा - वाई-फाई का पासवर्ड क्या है?

भाई साहब ने जवाब दिया - मैयत में आए हो, कुछ तो शर्म करो।

आदमी - M कैपिटल या स्मॉल...
विज्ञापन

3 of 6
Jokes - फोटो : Istock
बब्लू शराब पीकर बस में चढ़ा और एक साधु बाबा के पास गया।

साधु बब्लू को नशे में देखकर कहते हैं -

बेटा तुम नरक के रास्ते पर जा रहे हो।

इतना सुनते ही बब्लू जोर-जोर से चिल्लाने लगा ओए रोको रोको

मुझे कहीं और जाना था... लगता है मैं गलत बस में चढ़ गया हूं।

4 of 6
Jokes - फोटो : Istock
एक आदमी भागता हुआ पुलिस के पास पहुंचा, और बोला...

मेरे दोस्त के साथ बहुत बड़ा हादसा हो गया...

पुलिस - क्या हुआ तुम्हारे दोस्त के साथ...

आदमी - वो मेरी बीवी के साथ भाग गया।
विज्ञापन

5 of 6
Jokes - फोटो : Istock
एक बार संता की पत्नी ने उसकी टांग तोड़ दी...

संता टांग दिखाने अस्पताल गया...

वहां देखा तो दूसरे आदमी की दोनों टांगे टूटी हुई थी।

संता ने तपाक से कहा - क्या तुम्हारी दो-दो पत्नियां हैं?
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Jokes - फोटो : Istock
मां - बेटा क्या कर रहे हो?

बेटा - पढ़ रहा हूं मां।

मां - शाबास! क्या पढ़ रहे हो?

बेटा - आपकी होने वाली बहू के मैसेज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें