फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Jokes: पत्नी का जन्मदिन भूल गया था पति, फिर जो हुआ जानकर हंस देंगे आप

Wed, 24 Nov 2021 05:26 PM IST
आशिकी पटेल फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock
हर कोई खुश रहना चाहता है, लेकिन आजकल की भागदौड़ और बिजी लाइफ की वजह से अक्सर लोग परेशान रहते हैं। चिंता और तनाव हर किसी की जिंदगी में आते हैं, लेकिन जरूरी ये होता है कि आप उनसे कैसे निपटते हैं। तनाव और चिंता की वजह से कई बीमारियां भी हमारे अंदर घर बना लेती हैं। इसलिए ज्यादा से ज्यादा खुश रहने की कोशिश करनी चाहिए। आप खुश रहेंगे तो आपके आस पास के लोग भी खुश रहेंगे।आपकी एक छोटी सी मुस्कान दूसरों को खुशी का एहसास करा सकती है और ये खुद के लिए भी फायदेमंद होती है।तो आज हम आपको मानसिक तनाव से दूर रहने के लिए लेकर आए हैं कुछ मजेदार जोक्स, जो आपको हंसाने में मदद करेंगे।  

रात के 12 बजे रोमांटिक मूड में गाना गुनगनाते हुए पत्नी अपने पति से बोली...
पत्नी- फिल्म त्रिदेव में कौन-कौन सी हीरोइन थीं ?
पति: माधुरी दीक्षित, संगीता बिजलानी और सोनम।
पत्नी: फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे में काजोल का क्या नाम था ?
पति: सिमरन।
पत्नी: सामने वाले फ्लैट में आई रीना को सोसाइटी में आए कितना टाइम हुआ है ?
पति: दो महीने।
पत्नी: वो पड़ोस वाली लाइन में नई रीना आई है उन्होंने 3 दिन पहले कौन सी साड़ी पहनी थी ?
पति: पिंक।
पति: लेकिन तुम ये सब क्यों पूछ रही हो?
पत्नी: आज मेरा बर्थडे था... 
अब घर में सन्नाटा पसरा हुआ है... 
विज्ञापन

2 of 4
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी (पति से)- तुम मुझे दो ऐसी बातें बोलो,
जिनमें से एक को सुनकर मैं खुश हो जाऊं और दूसरी को सुनकर नाराज हो जाऊं।
पति- तुम मेरी जिंदगी हो और दूसरी बात लानत है ऐसी जिंदगी पर
विज्ञापन

3 of 4
जोक्स - फोटो : iStock
पति- पत्नी को मूवी देखने जाना था।
घर के बाहर पति काफी देर से इंतजार कर रहा था।
पति (चिल्लाते हुए)- अरे और कितनी देर लगाओगी?
पत्नी (गुस्से में)- चिल्ला क्यों रहे हो? 
एक घंटे से कह रही हूं कि पांच मिनट में आ रही हूं। समझ में नहीं आता क्या?
विज्ञापन

4 of 4
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock
राकेश- यार तू अपनी बीवी को किस नाम से बुलाता है?
रमेश- गूगल डार्लिंग
राकेश- ये कैसा नाम हुआ।
रमेश- क्या करूं, सवाल एक करता हूं और जवाब 100 मिलते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें