फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Jokes: टीचर के कठिन सवाल पर सोनू ने चलाया ऐसा दिमाग, जवाब जानकर हंसने को मजबूर हो जाएंगे आप

Fri, 28 Mar 2025 03:18 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Jokes: आज-कल युवाओं में इतनी व्यस्तता बढ़ गई है कि वह हंसना ही भूल गए हैं। हालांकि, यह जानना बहुत जरूरी है कि हंसना न केवल हमारे दिमाग के लिए, बल्कि हमारे सेहत के लिए भी बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
1 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik
Viral Jokes: आज-कल युवाओं में इतनी व्यस्तता बढ़ गई है कि वह हंसना ही भूल गए हैं। हालांकि, यह जानना बहुत जरूरी है कि हंसना न केवल हमारे दिमाग के लिए, बल्कि हमारे सेहत के लिए भी बहुत जरूरी है। हिंदी के चुटकुले और जोक्स तनावपूर्ण वातावरण को कम करने का काम भी करता है। जोक्स में ऐसे-ऐसे ट्विस्ट आते हैं कि हमारी कल्पना शक्ति भी बढ़ जाती है। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह कुछ वायरल जोक्स (Viral Jokes in Hindi) लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं। आइए पढ़ते हैं।



दो सहेलियां कई दिनों बाद मिली
पहली- क्यों तेरे पति के तो सामने के दांत ही नहीं हैं
दूसरी- क्या बताऊं बहन..
2020 में शादी तय हुई तब कोविड था, इसलिए ये मास्क लगाकर देखने आए थे।
पहली- फिर शादी के समय नहीं देखा ?
दूसरी- तब (2020 ) कोरोना था, और  शादी के लिए  केवल दो घंटे की अनुमति मिली थी।
अब तू ही बता इतने कम समय में मैं मेकअप करती या इनके दांत देखती?
विज्ञापन

2 of 5
मजेदार जोक्स - फोटो : freepik
पप्पू – अगर तुम्हें गर्मी लगती है तो क्या करते हो?
लप्पू – मैं एसी के पास जाकर बैठ जाता हूं।
पप्पू- अगर फिर भी गर्मी लगती है तो क्या करते हो?
लप्पू – तो फिर मैं एसी चालू कर लेता हूं।
विज्ञापन

3 of 5
देवर-भाभी मजेदार जोक्स - फोटो : freepik
मिंटू ने पूछा चिंटू से - चिंटू भईया जिसको सुनाई नहीं देता,
उसको क्या कहते हैं ?
चिंटू बोला - कुछ भी कह लो भईया
जब उसे सुनाई ही नहीं देता।

4 of 5
वायरल जोक्स - फोटो : freepik
भोलू और ढोलू बात कर रहे थे...
भोलू बोला - मेरा बॉस सबको परेशान करता था,
तो कल शाम को मैंने उसके खाली टिफिन में
चुपके से दो चॉकलेट रख दीं और एक पर्ची डाल दी
पर्ची में  लिखा था- 'जानू दोनों तुम ही खाना, उस चुड़ैल को मत देना'
आज बॉस लंगड़ाते हुए ऑफिस आया था,
चेहरा इतना सूजा हुआ था कि एक आंख भी नहीं खोल पा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल जोक्स - फोटो : freepik
टीचर- तुम परिंदो के बारे में सब जानते हो?
सोनू - हां टीचर- अच्छा ये बताओ कौन सा परिंदा उड़ नहीं सकता?
सोनू - मरा हुआ परिंदा

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें