फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Jokes: इन वायरल जोक्स को पढ़कर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए मजेदार चुटकुले

Sun, 19 Mar 2023 03:42 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Viral Jokes: हंसने-मुस्कुराने से मन प्रसन्न रहता है। इसके साथ ही आप तरोताजा महसूस करते हैं। हंसी एक ऐसी दवाब है जो लोगों को कई बीमारियों से बचाने का काम करती है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 

संता अपनी गर्लफ्रेंड पम्मी को नए नंबर से फोन लगाता है।
संता- हैलो जान कैसी हो, "I Miss you so much" 
लड़की- तू संता बोल रहा है न?
संता- अरे वाह, मेरी आवाज़ से ही पहचान लिया...
लड़की-तेरे पापा का नाम हीरालाल ही है न
संता- चौंककर हां, बिलकुल सही
लड़की- और तेरे दादा का नाम बनवारीलाल है?
संता- अरे लगता है तू मेरी दीवानी हो गयी है, मेरी पूरी डिटेल रखने लगी है तू
लड़की- अबे गधे मैं तेरी मां बोल रही हूं, 
संता- मजाक क्यों कर रही हो पम्मी
उधर से आवाज आती है अरे बेवकूफ तूने पम्मी की जगह गलती से मम्मी का नंबर लगा दिया है। तू घर आ फिर बताती हुं तुझे...
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
एक आदमी 2 महीने से अस्पताल में था, जब उसे डिस्चार्ज किया जाने लगा तो उसने महसूस किया कि उसे नर्स से प्यार हो गया है...
उसने सोचा दिल की बात कह देनी चाहिए....
उसने जैसे ही नर्स को देखा तो बोला- आई लव यू नर्स...तुमने मेरा दिल चुरा लिया है...
नर्स- चल हट झूठे, हमने तो तेरी सिर्फ किडनी चुराई है...
आदमी बेहोश....अब दोबारा अस्पताल में भर्ती हैं....
 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
डॉक्टर- कैसे हो? 
शराब पीना बंद किया या नहीं?
मरीज- जी डॉक्टर साहब, बिल्कुल छोड़ दिया है। बस कोई ज्यादा रिक्वेस्ट करता है तो पी लेता हूं।
डॉक्टर - बहुत बढ़िया... और यह तुम्हारे साथ कौन भाई साहब हैं?
मरीज- जी इनको रिक्वेस्ट करने के लिए रखा हुआ है।

Funny Jokes: टीचर- तुमने आज तक कोई नेक काम किया है, छात्र का जवाब सुनकर कंट्रोल नहीं होगी हंसी

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
लूज मोशन की तकलीफ से परेशान ट्रैफिक हवलदार डॉक्टर के पास पहुंचा
डॉक्टर ने ट्रैफिक हवलदार को कुछ दवाईयां लिख दीं
मेडिसिन लेते वक्त ट्रैफिक हवलदार ने डॉक्टर से पूछा, किसी चीज का परहेज?
डॉक्टर बोला- सीटी जोर से मत बजाना बस

Hindi Jokes: संता- तुम ऑपरेशन कराए बिना ही हॉस्पिटल से क्यों भाग गए? बंता ने दिया गजब का जवाब
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
आंटी डॉक्टर के पास गईं
आंटी- मेरे घुटने में बहुत दर्द है
डॉक्टर- आपका वजन कितना है?
आंटी- चश्मा लगा के तो 83 किलो है
डॉक्टर- और बिना चश्मे के?
आंटी- बिना चश्मे के मुझे दिखता ही नहीं
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें