फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Jokes: जब संता ने पानी को बुद्धू बना दिया, आगे की कहानी जानकर हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे आप

Sun, 29 Aug 2021 06:29 PM IST
संकल्प सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Jokes - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...


बेटा - मुझे शादी नहीं करनी। मुझे सभी औरतों से डर लगता है।

पिता - कर ले बेटा। फिर एक ही औरत से डर लगेगा, बाकी सब अच्छी लगेंगी।
विज्ञापन

2 of 6
Jokes - फोटो : Istock
संता एक बार डबल डेकर वाली बस में चढ़ गया... कंडक्टर ने उसे ऊपर
भेज दिया, संता थोड़ी देर में भागता हुआ वापिस आया और बोला -

"भाई मरवाएगा क्या ऊपर तो ड्राइवर ही नहीं है।" 
विज्ञापन

3 of 6
Jokes - फोटो : Istock
सदाबहार लोग हमेशा सुखी होते हैं।

क्योंकि वो सदा बाहर ही होते हैं,

घर में रहेंगे तो मगजमारी तो होगी।

4 of 6
Jokes - फोटो : Istock
लड़का - तुम कहां हो स्वीटू?

लड़की - तुम्हारे दिल में हूं जान।

लड़का - अच्छा वहां बाकी लड़कियों से 
लड़ाई तो नहीं हो रही ना?

फिर क्या था ब्रेक-अप
विज्ञापन

5 of 6
Jokes - फोटो : Istock
पत्नी ने रात को 2 बजे नींद से उठाकर पूछा...

पत्नी - बताना जरा 2003 वर्ल्ड कप में सचिन ने 
पाकिस्तान के खिलाफ कितना स्कोर किया था?

पति - 98...पर पूछ क्यों रही हो?

पत्नी - अब बताओ, सुबह से बर्थडे विश क्यों नहीं किया
मुझे?

सन्नाटा...छा गया!
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
बंता - क्या संता आज नहाया नहीं?

संता - आज मैंने पानी को बुद्धू बना दिया।
पानी गर्म किया, पानी ने सोचा होगा कि मैं 
नहाऊंगा लेकिन मैं नहाया ही नहीं।

बंता - अरे मैंने तो आज पूरे परिवार को ही बुद्धू बना दिया।
बाथरूम में नहाने के लिए गया और बस कपड़े बदलकर बाहर 
आ गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें