Viral Jokes: इंसान के जीवन में हंसी का बड़ा महत्व है। आपकी मुस्कुराहट बड़ी से बड़ी समस्या को आसानी से हल करने में मदद करती है। अगर आप किसी की नाराजगी को दूर करना चाहते हैं, जोक्स और चुटकुलों से आप उनको हंसा सकते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं और दूसरों को भी हंसा सकते हैं। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
पप्पू- जो डर गया, वो मर गया' कहावत कैसे बनी?
गप्पू- मुझे नहीं पता। तू बता।
पप्पू- जापान में दो भाई रहते थे, एक का नाम 'जो' था और
दूसरे का नाम 'वो'। एक रात 'जो' को बाथरूम में भूत दिखा।
'जो' डर गया और उसने 'वो' को आवाज लगाई।
'वो' दौड़ते हुए बाथरूम में आया और
भूत को देखते ही उसका हार्ट फेल हो गया और
'वो' मर गया। बस तभी से ये कहावत बन गई कि 'जो डर गया, वो मर गया!