फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Jokes: चाय की टपरी पर दोस्तों की महफिल में सुना दें ये 5 चुटकुले, हंस-हंसकर हो जाएंगे बेहाल

Fri, 31 Jan 2025 07:17 PM IST
शिखर बरनवाल फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Today Funny Jokes: अगर आप खुलकर हंसते हैं, तो मानसिक तनाव और अवसाद जैसी समस्याओं से बचे रहते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने लिए कुछ चुटकुले लेकर आए हैं जिसे पढ़कर आपका दिन बन जाएगा।
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Viral Jokes: हंसना हमारे जीवन के लिए बेहद जरूरी है। यह न सिर्फ हमारे मन को खुश रखता है, बल्कि हमारे शारीरिक स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद है। हंसने से तनाव कम होता है, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और हम कई बीमारियों से दूर रहते हैं। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हंसने के लिए समय निकालना मुश्किल हो सकता है, लेकिन यह हमारी सेहत के लिए बेहद जरूरी है। इसलिए, बड़े-बड़े एक्सपर्ट्स भी सलाह देते हैं कि हर इंसान को रोज थोड़ी देर जरूर हंसना चाहिए। यही वजह है कि हम आपके चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए हम कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं। ये चुटकुले आपको हंसा-हंसा कर लोटपोट कर देंगे और आपका दिन बना देंगे। तो चलिए, शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का यह सिलसिला और अपने जीवन में खुशी और स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं।

बाप- तुम मेरी बेटी को कबसे प्यार करते हो ?
लड़का- 7 महीने से
बाप- लेकिन में यकीन कैसे करू ??
लड़का- और 2 महीने रूक जाओ।
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
पिता- तुम्हारे रिजल्ट का क्या हुआ?
पुत्र- हेडमास्टर का बेटा फेल हो गया…
पिता- और तुम?
पुत्र- डॉक्टर का बेटा भी फेल हो गया…
पिता- और तुम्हारा रिजल्ट कैसा आया?
पुत्र- वो वकील का बेटा भी फेल हो गया…
पिता- अरे नालायक, मैं तेरे रिजल्ट के बारे में पूछ रहा हूं!
बेटा- तो आप कौन से रजनीकांत हो? आपका बेटा भी फेल हो गया!

ये भी पढ़ें- Viral Chutkule: पति- तुम बहुत प्यारी हो, पत्नी का जवाब पढ़कर खिल उठेगा आपका चेहरा
 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
बाप- बेटा 5 के बाद क्या आता है?
बेटा- 6 और 7
बाप- शाबाश बेटा ! मेरा बच्चा तो बहुत इंटेलिजेंट है
अच्छा तो 6, 7 के बाद क्या आयेगा?
बेटा- 8, 9, 10...
बाप खुश होकर- और उसके बाद?
बेटा- और उसके बाद... गुलाम, बेगम और बादशाह!!
फिर क्या बेटे की खूब पिटाई हुई

4 of 5
जोक्स - फोटो : Adobe Stock
पिताजी- कहां हो बेटे?
पिंकू- हॉस्टल में पढ़ रहा हूं, एग्जाम बहुत नजदीक है
इसलिये बहुत पढ़ना पड़ता है!!! आप कहां हो?
पिताजी- ठेके पर...तेरे पीछे लाइन में लास्ट में खड़ा हूं
एक हाफ मेरा भी ले लेना!
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
बाप- बेटे को डांटते हुए- क्या तुम जानते हो कि नेहरु जी जब तुम्हारी उम्र के थे तो अपनी कक्षा के मॉनिटर थे?
बेटा- हंसते हुए बोला- अच्छी तरह जानता हूं, 
मगर क्या आप जानते है कि जब वह आपकी उम्र के थे तो भारत के प्रधानमंत्री थे।
फिर क्या बेटे की खूब पिटाई हुई...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें