फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Chutkule: पति- तुम बहुत प्यारी हो, पत्नी का जवाब पढ़कर खिल उठेगा आपका चेहरा

Fri, 31 Jan 2025 06:45 PM IST
शिखर बरनवाल फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Comedy Jokes: जोक्स और चुटकुले आपके तनाव को कम करने का काम करते हैं। इससे आप प्रसन्न रहते हैं और सकारात्मक सोचते हैं। हर इंसान को स्वस्थ रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं।
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : अमर उजाला
Viral Jokes: हंसी एक शक्तिशाली औषधि है जो न केवल मन को शांत और खुश रखती है, बल्कि यह हमारे शारीरिक स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद है। हंसने से हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, तनाव कम होता है और हम कई बीमारियों से दूर रहते हैं। जब हम हंसते हैं, तो हमारे शरीर में तनाव कम करने वाले हार्मोन रिलीज होते हैं, जिससे हम तरोताजा महसूस करते हैं। इसलिए, हंसने के महत्व को समझते हुए, हम आपके लिए कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं। ये चुटकुले आपको हंसा-हंसा कर लोटपोट कर देंगे और आपका दिन बना देंगे। तो चलिए, शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का यह सिलसिला और अपने जीवन में खुशी और स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं।

डॉक्टर- तुम रोज सुबह क्लिनिक के बाहर खड़े होकर औरतों को क्यों घूरते हो?
मरीज- जी आप ने ही तो लिखा है, 'औरतों को देखने का समय सुबह 9 बजे से 11 बजे तक!'
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
पति- तुम बहुत हसीन हो...
पत्नी- छोड़ो ना।
पति- तुम्हारी आंखें
बहुत खूबसूरत है...
पत्नी- छोड़ो ना...
पति- तुम्हारे बाल
बिलकुल रेशम जैसे हैं...
पत्नी- अजी छोड़ो ना...
पति- तुम्हारी आवाज
कितनी सुरीली है ...
पत्नी- हे भगवान !... अब
छोड़ो भी !”..
पति- “इतनी लंबी-लंबी तो
छोड़ रहा हूं... अब और कितनी
छोडू???”
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
पप्पू और गप्पू आपस में बात कर रहे थे
पप्पू- मुझे दो तरह की लड़कियां बिल्कुल भी पसंद नहीं है।
गप्पू- कैसी?
पप्पू- 1 मुझसे बात ना करने वाली। 2 दूसरे लड़कों से बात करने वाली।

4 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
भिखारी- पहले आप 10-10 रू देते थे अब सिर्फ 1 रू का सिक्का?
रमेश- बाबा पहले मैं कुंवारा था अब शादीशुदा हूं।
भिखारी- शर्म नहीं आती मेरे पैसों से अपने बीवी-बच्चों को पाल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : Adobe Stock
पप्पू- मुझे अपनी बीवी से तलाक चाहिए, वह बर्तन फेंककर मारती है
गप्पू- अभी मार रही है या पहले से
पप्पू- 5 साल पहले से
गप्पू- तो इतने साल बाद तलाक क्यों?
पप्पू- क्योंकि अब उसका निशाना पक्का हो गया है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें