फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Jokes: बाप और बेटे की बातचीत सुनकर नहीं रुकेगी हंसी, पढ़िए ऐसे ही वायरल चुटकुले

Sun, 12 Dec 2021 07:02 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
जोक्स - फोटो : iStock
हंसते रहने से इंसान हमेशा प्रसन्न रहता है। इसलिए इंसान को हंसते रहना चाहिए। बुरे वक्त में भी इंसान को चिंता नहीं करना चाहिए बल्कि प्रसन्न रहना चाहिए जिसकी वजह यह वक्त जल्दी बीत जाता है। इंसान को हंसाने में जोक्स काफी मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिसको पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। आईए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

सेल्समैन- मैडम, मेरे पास एक ऐसी किताब है,

जिसमें पतियों के देर रात तक घर से बाहर रहने के 100 बहाने बताए गए हैं,

क्या आप इस किताब को खरीदना चाहेंगी...?

महिला- मैं इस किताब को खरीदूं ऐसा आपको क्यों लगता है...?

सेल्समैन- मैडम, क्योंकि इस किताब की एक प्रति

आज सुबह ही मैंने आपके पति को बेची है...!
विज्ञापन

2 of 6
जोक्स - फोटो : iStock
पिताजी- कहां हो बेटे? 

चिंटू- हॉस्टल में पढ़ रहा हूं, एग्जाम बहुत नजदीक हैं, इसलिये बहुत पढ़ना पड़ता है!!! आप कहां हो? 

पिताजी- ठेके पे..तेरे पीछे लाइन में लास्ट में खड़ा हूं, एक हाफ मेरा भी ले लेना..
विज्ञापन

3 of 6
जोक्स - फोटो : iStock
टीचर- देश के सबसे ईमानदार पुलिस वाले कहां पाए जाते हैं?

राजू- सावधान इंडिया और क्राइम पेट्रोल में.

टीचर- दे थप्पड़ दे थप्पड़...

4 of 6
जोक्स - फोटो : iStock
पार्टी में सुन्दर लड़की से हंस हंस कर बातें कर रहे पति के पास पत्नी आई और बोली…..

चलिए, घर चल कर मैं आपकी चोट पर मरहम लगा दूंगी।

पति- पर मुझे चोट कहां लगी है?

पत्नी- अभी हम घर भी कहां पहुंचे हैं?
विज्ञापन

5 of 6
जोक्स - फोटो : iStock
कसाई बकरे को लेकर काटने जा रहा था, बकरा मैं-मैं चिल्ला रहा था।

तभी एक बच्चे ने पूछा- आपका बकरा क्यों चिल्ला रहा है ?

कसाई- मैं इसे काटने ले जा रहा हूं, इसलिए।

बच्चा- मैने सोचा स्कूल ले जा रहे होंगे !!!
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जोक्स - फोटो : istock


ट्रेन में एक महिला बार-बार अपने बच्चे से कह रही थी बेटा हलवा जल्दी खा ले नहीं तो साथ वाले अंकल को दे दूंगी।

अंकल- बहनजी... जरा जल्दी कीजिए, हलवे के चक्कर में मैं तीन स्टेशन आगे आ गया हूं..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें