Majedar Chutkule: स्वस्थ रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। अगर आप हंसते हैं, तो हमेशा स्वस्थ रहते हैं। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में काफी मदद करते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए नए-नए जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद रोता हुआ इंसान भी ठहाके लगाकर हंसने लगेगा। आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
बैंक में इंटरव्यू चल रहा था। ब्रांच मैनेजर पहले सवाल का जवाब सुनकर 200 से ज्यादा लोगो को रिजेक्ट कर चुके थे। अब अंतिम 3 बचे थे…
पहले कैंडिडेट से मैनेजर: तुम्हारा नाम क्या है?
कैंडिडेट 1: सुरेश सिंह
मैनेजर: Get out।
दूसरा कैंडिडेट से मैनेजर: तुम्हारा नाम क्या है?
कैंडिडेट 2: मेरा नाम गिरीश चंद्र है।
मैनेजर: दफा हो जाओ।
मैनेजर: तुम्हारा नाम क्या है?
तीसरा कैंडिडेट कुछ नहीं बोला
मैनेजर: मैंने पूछा What’s your name?
कैंडिडेट फिर चुप मैनेजर: अबे अपना नाम बता।
मैनेजर: सर कृपया अपना नाम बताइए।
कैंडिडेट 3: मुझे नहीं पता, काउंटर नंबर 4 में पूछिए।
मैनेजर: बहुत खूब तुम इस पद के लिए एकदम सही हो… तुम्हारी नौकरी पक्की।