फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Chutkule: दोस्तों की बैठकी में सुना दें ये पांच धमाकेदार चुटकुले, खिल उठेगा सभी का चेहरा

Sun, 23 Mar 2025 07:54 PM IST
शिखर बरनवाल फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

खुलकर हंसना मानसिक तनाव और कई गंभीर बीमारियों से बचाती है। इसके अलावा हंसने से हमारे चेहरे की चमक बरकरार रहती है और मन तरोताजा रहता है। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए धमाकेदार चुटकुले लेकर आए हैं।
विज्ञापन
1 of 5
धमाकेदार चुटकुले - फोटो : Adobe Stock
Viral Jokes: हंसी न सिर्फ जिंदगी में सकारात्मक ऊर्जा लाती है, बल्कि सेहत को भी दुरुस्त रखती है। यही कारण है कि हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु हमेशा लोगों को हंसने की सलाह देते हैं। हंसने से तनाव दूर होता है और मन खुश रहता है। हंसने के लिए आप कई तरीके अपना सकते हैं, जैसे मजेदार चुटकुले पढ़ना, कॉमेडी फिल्में या टीवी शो देखना। चुटकुले और जोक्स हंसी लाने का सबसे आसान और असरदार तरीका हैं। इसीलिए हम आपके लिए लाए हैं कुछ धमाकेदार चुटकुले जिन्हें पढ़कर आपकी हंसी रुकने का नाम नहीं लेगी। ये चुटकुले आपके दिन को हंसी-खुशी से भर देंगे। तो बिना देर किए, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का यह मजेदार सिलसिला!

पप्पू- यार होली आ गई है।
गप्पू- हां यार सही बोला
पप्पू- होली पर एक आवश्यक सूचना है
गप्पू- क्या?
पप्पू- होली में इतने भी पुराने कपड़े मत पहन लेना..
कि जिससे कोई तुम्हें रोटी हाथ में थमाकर चला जाए…
विज्ञापन

2 of 5
देवर-भाभी मजेदार जोक्स - फोटो : freepik
मास्टर जी- पप्पू, तुम्हारे पड़ोस के दादाजी आजकल दिखाई नहीं दे रहे हैं...?
पप्पू- सर वो गुजर गए...!
मास्टर जी- अरे, क्या हुआ था उन्हें...?
पप्पू- वो टीवी पर योग सीखाने वाले बाबा को देखकर योगा कर रहे थे...!
मास्टर जी- अच्छा, फिर...?
पप्पू- बाबा ने निर्देश दिया गहरी सांस अंदर लो और जब मैं कहूं तब बाहर छोड़ना...
मास्टर जी- अच्छा फिर...?
पप्पू-  फिर क्या अचानक लाइट चली गई और
तीन घंटे बाद जब लाइट आई तब तक दादाजी चल बसे थे...!
विज्ञापन

3 of 5
वायरल जोक्स - फोटो : freepik
पप्पू- साली के साथ होली खेलते वक्त ध्यान रखे..
वरना
बगैर रंग डाले
पत्नी आपका गाल लाल सकती है…
जनहित में जारी…
 

4 of 5
मजेदार जोक्स - फोटो : freepik
उर्दू के टीचर ने सवाल पूछा - 'नाकाम इश्क' और  'मुकम्मल इश्क' में क्या फर्क होता है...?
छात्र ने जवाब दिया - 'नाकाम इश्क' बेहतरीन शायरी करता है,
गजल गाता है, पहाड़ों में घूमता है, उम्दा शराब पीता है।
और 'मुकम्मल इश्क' सब्जी के साथ मुफ्त में धनिया कैसे मिले, रास्ते से ब्रेड लाते और दाल में नमक ज्यादा के फेर में दम तोड़ देता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
दादा (गप्पू से)- बेटा अंदर से जरा मेरा दांत लेकर आना।
गप्पू- पर दादू अभी तो रोटी भी नहीं बनी?
दादा - अबे रोटी को मार गोली सामने वाली पड़ोसन को स्माइल देनी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें