फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chutkule in Hindi: गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड को अचानक जड़ दिया तमाचा, फिर जो हुआ जानकर छूट जाएगी हंसी

Sun, 23 Mar 2025 06:12 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Chutkule in Hindi: सेहतमंद रहने के लिए हर दिन हंसना चाहिए। हंसने से हमारा मन तरोताजा रहता है और हम सकारात्म सोचते हैं। मन में सकारात्मक ख्याल आने से हम मानसिक तनाव से बचे रहते हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
Chutkule in Hindi: सेहतमंद रहने के लिए हर दिन हंसना चाहिए। हंसने से हमारा मन तरोताजा रहता है और हम सकारात्म सोचते हैं। मन में सकारात्मक ख्याल आने से हम मानसिक तनाव से बचे रहते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह मजेदार जोक्स और चुटकुले (Hindi Jokes) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप जरूर हंसेंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...

एक आदमी काम पर से थक हार कर घर आया।
पत्नी ने पानी का गिलास दिया,
तभी बेटा मार्कशीट लेकर अपने पिता के पास पहुंचा।
साइंस-39, इंग्लिश- 46, मैथ्स- आगे कुछ पढऩे से पहले आदमी: ये माक्र्स आए हैं, गधे शर्म नहीं आती?
नालायक है तू नालायक।
पत्नी- अरे आप सुनो तो...
आदमी- तू चुप बैठ।
तेरे लाड़-प्यार ने ही बिगाड़ा है इसे नालायक,
अरे तेरा बाप दिन भर मेहनत करता है और तू ऐसे माक्र्स लाता है।
लड़का चुपचाप गर्दन नीचे किए।
पत्नी- अरे सुनो तो...
आदमी- तू चुप कर. एक शब्द भी मत बोल, आज बताता हूं इसे।
पत्नी इस बार तेज आवाज में: अरे सुनो पहले।
सुबह अलमारी साफ करते वक्त मिली थी, ये आपकी मार्कशीट है।
फिर भयानक सन्नाटा।
 
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : Adobe Stock
गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड को तमाचा मार दिया... 
बॉयफ्रेंड तिलमिला उठा और पूछा - मैंने क्या गलती की...? 
गर्लफ्रेंड बोली - तुम कोई गलती करो, उसके लिए मैं इंतजार थोड़े ही करती रहूंगी...!
 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : Adobe Stock
रवि- जानू, तुम दिन पर दिन खूबसूरत होती जा रही हो।
पत्नी (खुश होकर)- ओ.. थैक्यू।
रवि- हां सच में, तुम्हें देखकर रोटियां भी जलने लगी हैं।

Hindi Jokes: देवर की बात सुनकर भाभीजी के उड़े होश, पढ़िए मजेदार चुटकुले
 

4 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
पत्नी- चल तो रहे हो,  मायके लड़ना मत वो मेरे पापा का घर है। 
पति (झुंझलाकर) - तो मेरे पापा का घर क्या कुरुक्षेत्र है, जो रोज यहां महाभारत करती हो...

Comedy Jokes: जीजा जी की बात सुनकर साली साहिबा हो गईं बेहोश, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
लड़की ( बॉयफ्रेंड से)- मेरा जानू, मेरे बेबी, मेरा बच्चा,
माय स्वीटू, मेरा भोलू, क्या तुम मुझसे शादी करोगे?
बोल मेरा बच्चा..
लड़का (हैरानी से देखते हुए) – अरे प्रपोज कर रही है, या गोद ले रही है..!!


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें