फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Jokes: पत्नी- सुनिए जी, मैं मोटी लग रही हूं क्या? पति का जवाब सुनकर ठहाके लगाने को हो जाएंगे मजबूर

Sat, 12 Apr 2025 04:25 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Jokes: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में काम का प्रेशर, रिश्तों की उलझनें होती हैं। ऐसे में हमें इन सबसे थोड़ी राहत चाहिए होती है। हंसी एक नेचुरल थेरेपी है, जोक्स पढ़कर हम कुछ पल के लिए सारे टेंशन भूल जाते हैं। खराब दिन हो, बोरियत हो या अकेलापन हो जोक्स एकदम दिमाग का रिफ्रेश बटन होते हैं। एक मजेदार जोक और चेहरा मुस्कुराने लगता है।
विज्ञापन
1 of 5
देवर-भाभी जोक्स - फोटो : freepik
Viral Jokes: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में काम का प्रेशर, रिश्तों की उलझनें होती हैं। ऐसे में हमें इन सबसे थोड़ी राहत चाहिए होती है। हंसी एक नेचुरल थेरेपी है, जोक्स पढ़कर हम कुछ पल के लिए सारे टेंशन भूल जाते हैं। खराब दिन हो, बोरियत हो या अकेलापन हो जोक्स एकदम दिमाग का रिफ्रेश बटन होते हैं। एक मजेदार जोक और चेहरा मुस्कुराने लगता है। जब हम किसी को जोक सुनाते हैं और वो हंसते हैं , एक तरह की बॉन्डिंग बनती है। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह कुछ वायरल जोक्स (Viral Jokes in Hindi) लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं।


पत्नी (गुस्से में): मैं मायके चली जाऊंगी
पति: जरा जल्दी जाना, रास्ते में बारिश होने वाली है।
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स का पिटारा - फोटो : freepik
पत्नी: सुनिए जी, मैं मोटी लग रही हूं क्या?
पति: नहीं तो, तुम तो बहुत सुंदर हो!
पत्नी: झूठ मत बोलो!
पति: अच्छा ठीक है, थोड़ी मोटी लग रही हो…
पत्नी: मतलब तुम मानते हो मैं मोटी हूं?
पति (मन ही मन): भगवान! तू ही रक्षा कर!


पत्नी – सुनिए, सपना आया कि आप मुझे डायमंड की अंगूठी दे रहे हो…
सुबह उठते ही बताओ क्या मतलब है इसका?
पति – आज शाम को बताऊंगा…
शाम को पति एक किताब लाया – "सपनों का अर्थ"
विज्ञापन

3 of 5
देवर-भाभी मजेदार जोक्स - फोटो : freepik
गर्लफ्रेंड: मुझे सरप्राइज चाहिए!
बॉयफ्रेंड: ठीक है, मैं किसी और से शादी कर रहा हूं!
गर्लफ्रेंड: ये कैसा सरप्राइज था??
बॉयफ्रेंड: शॉकिंग वाला था!


गर्लफ्रेंड: अगर मैं खो जाऊं तो?
बॉयफ्रेंड: तो मैं दुनिया हिला दूंगा तुम्हें ढूंढने के लिए।
गर्लफ्रेंड: वाह
बॉयफ्रेंड: लेकिन पहले FIR करवानी पड़ेगी, फिर CCTV फुटेज देखूंगा…
गर्लफ्रेंड: बस कर यार, रोमांटिक मूड खराब कर दिया!

4 of 5
मजेदार जोक्स - फोटो : freepik
बॉयफ्रेंड: तुम इतनी क्यूट क्यों हो?
गर्लफ्रेंड: क्योंकि भगवान ने मुझे तुम्हारे लिए बनाया है
बॉयफ्रेंड: और बाकियों के लिए?
गर्लफ्रेंड: उनके लिए तो WiFi है!

पति – आज खाना बहुत टेस्टी है, क्या बात है!
पत्नी – थैंक्यू जी, आज गैस नहीं थी, पड़ोसन से झगड़ा करके आई हूं, गुस्से में बनाई है!
पति – रोज झगड़ा कर लिया करो
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
पत्नी: अजी सुनते हो, ये शादी क्यों करते हैं लोग?
पति: ताकि दूसरे के घर का भी बंटाधार हो सके


पत्नी: क्या तुम मुझसे सच्चा प्यार करते हो?
पति: हां जानू…
पत्नी: तो फिर मोबाइल का पासवर्ड क्या है?
पति:  प्यार तो सच्चा है… पर तुम इतना रिस्क क्यों ले रही हो?


डॉक्टर – क्या हुआ?
पति – बीवी बोलती है, सांस नहीं ले पा रही…
डॉक्टर – अरे जल्दी लाओ, कहां है बीवी?
पति – घर पे है, मैं तो कन्फर्म कराने आया हूं!
 
(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें