फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes: पार्टी में प्लेट में रखे टिश्यू पेपर खाने पर पप्पू ने गप्पू से कही ऐसी बात, पढ़कर लगेंगे हंसी के ठहाके

Sat, 12 Apr 2025 02:03 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Jokes : हंसने से इंसान का मन प्रसन्न रहता है। इसके साथ ही वह दिल की कई बीमारियों से बचा रहता है। यही वजह है कि लोगों को नियमित रूप से हर दिन हंसने की सलाह दी जाती है। इसके लिए आप जोक्स और चुटकुले पढ़कर हंस सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
मजेदार जोक्स - फोटो : freepik
Funny Jokes In Hindi: जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले (Funny Chutkule) लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...


पप्पू एक पार्टी में गया
वहां पर प्लेट में रखे टिश्यू पेपर को खाने की चीज समझकर खाने लगा
गप्पू देखते ही तपाक से बोला- अरे इसे मत खा
पप्पू ने पूछा- क्यों?
गप्पू- यार इसमें मसाला नहीं है, बिल्कुल फीका है.....
विज्ञापन

2 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
सुनसान सड़क पर एक आवारा लड़का
लड़की को देखकर बोला- मेरे साथ चलोगी? 
लड़की- कहां? 
लड़का- जहां तुम कहो 
लड़की- अच्छा, तो पुलिस स्टेशन चलते हैं 
लड़का- लो बताओ, अब बंदा अपनी बहन से
मजाक भी नहीं कर सकता....
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
पप्पू- सर मैंने अपना बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक नहीं कराया
फिर भी 100 रुपये सब्सिडी आ गई!
बॉस- वह सब्सिडी नहीं बल्कि तुम्हारा इन्क्रीमेंट है...

Comedy Jokes: रिेंकी ने अपने बॉस के खाली टिफिन में रखी चॉकलेट, फिर जो हुआ पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी

4 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
मां ने रानी से कहा- बेटी, लैंप जला दो
कुछ देर बाद बेटी को पास आते देख मां ने पूछा- बेटी, लैंप जला दिया
रानी बोली- हां मां, तुमने जब कहा था, तभी चूल्हे में डाल दिया था
अब तक पूरा जल भी गया होगा...
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
भिखारी- भगवान के नाम पर कुछ दे दो
लड़की- कुछ नहीं है बाबा, माफ करो
भिखारी- कुछ नहीं तो अपना मोबाइल नंबर ही दे दो,
बाबा दुआ भी करेगा और मैसेज भी....


आज के मजेदार जोक्स: कॉलेज पहुंचते ही खुशी से उछलने लगा लड़का, वजह पढ़कर छूट जाएगी आपकी हंसी

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें