Chutkule In Hindi: जिस तरह अच्छा खानपान, अच्छी हवा किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए बहुत जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। यही वजह है कि बड़े-बड़े एक्सपर्ट्स और डॉक्टर ये सुझाव देते हैं कि इंसान को रोज थोड़ी देर जरूर हंसना चाहिए। हंसने के लिए आप कॉमेडी फिल्में देख सकते हैं, दोस्तों के साथ हंसी मजाक कर सकते हैं या फिर चुटकुले पढ़ सकते हैं। देखा जाए तो चुटकुले पढ़कर हंसना सबसे सरल और किफायती तरीका है। इसलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
लड़की देखने हरीश सपरिवार पहुंचा
उनके सामने लड़की के गुणों की प्रशंसा की जा रही थी
लड़की वालों ने कहा, 'सीमा की आवाज कोयल जैसी है,
उसकी गर्दन मोरनी जैसी और चाल हिरणी जैसी है
और स्वभाव में तो गाय है गाय
हरीश- जी, क्या इसमें कोई इंसानी गुण भी हैं?