Funny Jokes: हमारी हंसी हमें स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। यही कारण है कि लोगों को सुबह-शाम हंसने की सलाह दी जाती है। अगर आप भी नियमित रूप से हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास नहीं आएगी। हंसने से हमारा मन खुश रहता है और हमारे अंदर सकारात्मकता आती है। इसलिए हम आपके लिए रोजाना कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आते हैं।
एक महिला एक सांड को घी चुपड़ी रोटी खिला रही थी,
वहां खड़े सज्जन को संसय हुआ कि कदाचित वो महिला, सांड को गाय समझ रही है…
सज्जन व्यक्ति- बहन ये सांड है गाय नहीं, आप इसे रोटियां खिला रही हैं,
किंतु यह प्रतिदिन गांव में तीन चार लोगों को सिंग मारकर हड्डियां तोड़ देता है…
महिला- भाई साहब मुझे पता है कि यह सांड है। मेरे पति हड्डी के डॉक्टर हैं
उनका हॉस्पिटल इस सांड के कारण ही चल रहा है।