फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Jokes: गलती से मम्मी का नंबर लगने पर गोलू के साथ हुआ कुछ ऐसा, पढ़कर घर में गूंजने लगेंगे हंसी के ठहाके

Wed, 12 Mar 2025 12:34 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Jokes in Hindi: अगर आप अपने दिन की शुरुआत हंसी के साथ करते हैं, तो पूरा दिन अच्छा बीतता है। जिससे आप अंदर से खुश और सकारात्मक महसूस करते हैं। यहां तक कि हंसने और खुश रहने से आप सेहतमंद भी रहते हैं।

विज्ञापन
1 of 5
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : freepik
Funny Jokes: जीवन से तनाव को दूर करने और जिंदगी की सभी परेशानियों को खत्म करने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी मानते हैं कि अच्छी सेहत के लिए प्रसन्न रहना बहुत जरूरी है। हंसी एक ऐसी भावनात्मक अभिव्यक्ति है जो हमें कई बीमारियों से दूर रखती है। तो चलिए, हंसी के इस सफर पर निकलते हैं और अपने जीवन में खुशियों को भरते हैं।

गोलू- हैलो जान कैसी हो, 'I Miss you so much'
महिला- तू चिंटू बोल रहा है न? 
गोलू- अरे वाह, मेरी आवाज से ही पहचान लिया
महिला- तेरे पापा का नाम हीरालाल ही है न 
गोलू- चौंककर हां, बिलकुल सही 
महिला- और तेरे दादा का नाम बनवारीलाल है? 
गोलू- अरे लगता है तू मेरी दीवानी हो गई है, मेरी पूरी डिटेल रखने लगी है तू 
महिला- अबे गधे मैं तेरी मां बोल रही हूं, 
गोलू- मजाक क्यों कर रही हो पम्मी उधर से आवाज आती है अरे बेवकूफ
तूने पम्मी की जगह गलती से मम्मी का नंबर लगा दिया है
तू घर आ फिर बताती हूं तुझे......
विज्ञापन

2 of 5
मजेदार जोक्स - फोटो : Freepik
पोता- दादी आपने कौन-कौन से देश घूमे हैं?
दादी- अपना पूरा हिंदुस्तान, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, उजबेकिस्तान
पोता- दादी अब कहां घूमोगी?
पीछे से छोटा पोता बोला
कब्रिस्तान...
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : freepik
मम्मी - चिंटू, तुम्हे घर में कायदे से रहना चाहिए,
मेरी हर बात माननी चाहिए
चिंटू - ठीक है मम्मी,
मैं भी अब पापा की तरह रहूंगा

4 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : Freepik
संजू- मैं यहां नहीं रहूंगा! इतना छोटा सा कमरा
ना तो कोई खिड़की है और ना बाथरूम! मुझे मेरे पैसे वापस चाहिए
वेटर- लेकिन सर ये तो...
संता- नहीं-नहीं, मुझे पैसे वापस दे दो!
वेटर- अबे गंवार ऊपर रूम में तो चल, यह तो लिफ्ट है......
 

आज के मजेदार जोक्स: मायके वालों को लेकर पति ने पत्नी को दिया गजब का जवाब, पढ़कर लगाएंगे खूब ठहाके

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फनी जोक्स - फोटो : अमर उजाला
बब्लू- बेकार ही लोग कहते हैं कि पत्नियां अपनी गलती नहीं मानती है
डब्लू- अच्छा, तुम्हारी पत्नी क्या कहती है?
बब्लू-  कहती है गलती हो गई तुमसे शादी करके...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें