फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Best Jokes: आपका दिन बना देंगे लड़का-लड़की पर बनें ये टॉप 5 चुटकुले, पढ़कर हंस-हंसकर हो जाएंगे लोटपोट

Mon, 12 May 2025 09:31 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Funny Jokes: आज कल की भागमभाग जिंदगी में स्वस्थ रहने के लिए हर इंसान का हंसना बहुत जरूरी है। हंसने से मन प्रसन्न रहता है और शरीर स्वस्थ रहता है।

विज्ञापन
1 of 5
लड़का-लड़की जोक्स - फोटो : freepik

Jokes In Hindi: जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला.....


लड़का शादी के लिए लड़की देखने गया
लड़के ने सोचा क्यों न लड़की से अंग्रेजी में बात करूं
उसने लड़की से पूछा-  इंग्लिश चलेगी ना?
लड़की-  जी प्याज और नमकीन साथ हो तो फिर देशी भी चलेगी....


एक लड़का बस में खड़ा था
 ब्रेक लगा तो एक लड़की पर जा गिरा
लड़की- बद्तमीज क्या कर रहे हो
लड़का- आईटीआई और आप?

विज्ञापन

2 of 5
फनी वायरल जोक्स - फोटो : वायरल फनी जोक्स
लड़का- मुझसे प्यार करोगी?
लड़की- शक्ल देखी है अपनी, तुझसे प्यार करने से तो बेहतर है मैं सुसाइड कर लूं
लड़की- कमबख्त मर जाएगी पर किसी के काम नहीं आएगी...
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
लड़का(लड़की से)- तुम्हें मेरे अंदर सबसे अच्छी बात क्या लगती है?
लड़की- लोग समय के साथ बदल जाते हैं लेकिन तुम नहीं बदले,
लड़का- वह कैसे?
लड़की- जब मैं तुमसे मिली थी तब भी तुम बेरोजगार थे,
और आज भी बेरोजगार हो...


लड़का- मैं तुम्हारे साथ शादी नहीं कर सकता
घर वाले नहीं मान रहे हैं
लड़की- तुम्हारे घर मैं कौन-कौन हैं?
लड़का- एक पत्नी और दो बच्चे...

4 of 5
गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड चुटकुले - फोटो : freepik
रेस्टोरेंट में लड़का, लड़की के सामने रखी कोल्ड ड्रिंक पीकर बोला
ऐसे उदास क्यों बैठी हो यार?
लड़की- आज का दिन बहुत बुरा है
सुबह ब्यॉयफ्रेंड से झगड़ा हो गया
रास्ते में कार खराब हो गई
ऑफिस पहुंचाी तो बॉस ने नौकरी से निकाल दिया
अब सुसाइड के लिए कोल्ड ड्रिंक में जहर मिलाया था, वो भी तूने पी ली
लड़का बेहोश.....
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
चिंटू खूबसूरत लड़की का हाथ पकड़कर बोला
आई लव यू, तुम दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की हो
लड़की- अच्छा पर तुम्हारे पीछे मुझसे भी ज्यादा खूबसूरत लड़की खड़ी है
चिंटू- पर अब मैं ये डायमंड रिंग किसको दूं?
तभी लड़की झट से बोल पड़ी,
लो अब क्या मैं अपने जानू से मजाक भी नहीं कर सकती.....
 

Jokes In Hindi: जीजा- मेरा अंदाजा कह रहा है कि इस डिब्बे में कोई खाने की चीज है, साली ने दिया गजब का जवाब

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें