Viral Funny Chutkule in Hindi: काम के बढ़ते बोझ के कारण लोग हंसना भूलते जा रहे हैं और उदास रहने लगे हैं। उदासी को दूर करने का सबसे अच्छा उपाय हंसी है। इसके साथ ही हंसी हमें मानसिक तनाव और उससे होने वाली गंभीर बीमारियों से बचाने में मदद करती है। इसीलिए हम सभी हर दिन हंसना चाहिए। हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं। नीचे दिए जोक्स को पढ़कर आप हंस सकते हैं। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...
पत्नी के जन्मदिन पर हद से ज्यादा कंजूस पति ने पूछा- तुम्हें क्या गिफ्ट चाहिए...?
पत्नी की इच्छा नई कार लेने की थी, उसने इशारों में कहा- मुझे ऐसी चीज लेकर दो, जिस पर सवार होते ही वो सेकण्ड में 0 से 100 पर पहुंच जाए...!
शाम को ही पति ने वजन तौलने वाली मशीन लाकर दे दी।