फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Chutkule: जब एक लड़की ने लड़के से कहा- पुलिस स्टेशन चलते हैं, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी

Tue, 19 Jul 2022 06:32 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Viral Chutkule: अगर आप अपनी सुबह की शुरुआत हंसी के साथ करते हैं, तो पूरा दिन अच्छा बीतता है। आप मन से खुश और तरोताजा महसूस करते हैं। हंसने और खुश रहने से आप सेहतमंद रहते हैं जिसकी उम्र भी लंबी होती है। इसलिए आपको नियमित रूप से हंसना चाहिए। इससे चिंता कुछ देर के लिए भूल जाते हैं। आइए जोक्स पढ़ते हैं और हंसते हैं। 

जुआ खेलने के जुर्म में पुलिस ने गप्पू, टप्पू और चिंटू को गिरफ्तार कर लिया...
जेल ले जाकर तीनों को बोरियों में बंद कर दिया गया
पुलिस ने पहली बोरी पर लात मारी अंदर से आवाज़ आई: भौं-भौं...
पुलिस वाला- लगता है इसमें कुत्ते हैं।
दूसरी बोरी पर लात मारी फिर अंदर से आवाज आई- म्याऊं म्याऊं...
पुलिस वाला- लगता है, इसमें बिल्ली है...
तीसरी बोरी पर लात मारी तो कोई आवाज नहीं आई,
फिर तीन-चार बार और लात मारी, फिर भी आवाज नहीं आई...
पांचवीं बार लात मारने ही वाला था, तभी अंदर से गप्पू की आवाज आई- मैं आलू हूं, आलू...!!
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
सुनसान सड़क पर एक आवारा लड़का लड़की को देखकर बोला- मेरे साथ चलोगी? 
लड़की- कहां? 
लड़का- जहां तुम कहो। 
लड़की- अच्छा, तो पुलिस स्टेशन चलते हैं। 
लड़का- लो बताओ, अब बंदा अपनी बहन से मजाक भी नहीं कर सकता
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay
पत्नी- जरा किचन से आलू लेते आना।
पति- यहां तो कहीं आलू दिख नहीं रहे हैं।
पत्नी- तुम तो हो ही अंधे, कामचोर हो, एक काम ढंग से नहीं कर सकते, 
मुझे पता था कि तुम्हें नहीं मिलेंगे, इसलिए मैं पहले ही ले आई थी! 
अब आदमी की कोई गलती हो तो बताओ…

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
संता (बंता से)- पूरी जिंदगी निकली जा रही है इसी इंतजार में,
कभी कोई टीचर मिलेगा तो एक बात उनसे जरूर पूछूंगा।
संता- क्या?
बंता- ये साइन थीटा, कॉस थीटा और टैन थीटा का यूज लाइफ में कब और कैसे करना है?
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
टीचर ने चिंटू से पूछा- अच्छा ये बताओ कि दुनिया में कितने देश हैं?
चिंटू- अरे मैम आप भी ये कैसी बात कर रही हैं।
दुनिया में तो बस एक ही देश है, हमारा देश भारत। बाकी तो सब विदेश हैं।
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी ICU में थी। पति का रो-रोकर बुरा हाल था।
डॉक्टर- हम पूरी कोशिश कर रहे हैं, पर वह कुछ बोल ही नहीं रही है। शायद कोमा में है।
अब तो सब कुछ भगवान के हाथ में है।
पति बोल उठा- सिर्फ 40 की ही तो है अभी! तभी एक चमत्कार दिखा।
ECG और धड़कन बड़ने लगी, पत्नी की उंगली हीली, होंठ हिले और आवाज आई 36 की।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay
जज- क्या सबूत है कि जब एक्सीडेंट हुआ, तब तुम कार तेज़ नहीं चला रहे थे?
कार चालक- साहब, मैं अपनी पत्नी को लेने ससुराल जा रहा था।
जज- ओह, छोड़ दो इस मासूम को, ऐसे समय कोई भी गाड़ी तेज़ नहीं चला सकता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें