फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Chutkule: मास्टर जी- तुमने कभी कोई नेक काम किया है? पप्पू का जवाब सुनकर नहीं रुकेगी हंसी

Tue, 11 Oct 2022 06:35 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Viral Chutkule: वर्तमान समय में स्वस्थ रहने के लिए हंसना और मुस्कराना बेहद फायदेमंद है। हंसते रहने से इंसान का मन प्रसन्न रहता है और शरीर स्वस्थ रहता है। अगर अपने जीवन में  स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो हंसने की आदत डाल लीजिए। अगर आपके पास हंसने की कोई वजह नहीं है, तो आप जोक्स पढ़कर हंस सकते हैं। इसलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। 

मास्टर जी- चिंकू, तुम्हारे पड़ोस के दादाजी आजकल दिखाई नहीं दे रहे हैं...? 
चिंकू- सर वो गुजर गए...! 
मास्टर जी- अरे, क्या हुआ था उन्हें...? 
चिंकू- वो टीवी पर योग सीखाने वाले बाबा को देखकर योगा कर रहे थे...! 
मास्टर जी- अच्छा, फिर...? 
चिंकू- बाबा ने निर्देश दिया गहरी सांस अंदर लो और जब मैं कहूं तब बाहर छोड़ना... 
मास्टर जी- अच्छा फिर...? 
चिंकू- फिर क्या अचानक लाइट चली गई और तीन घंटे बाद जब लाइट आई तब तक दादाजी चल बसे थे...!
 
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay
मास्टर जी- तुमने कभी कोई नेक काम किया है?
पप्पू- हां सर, किया है!
मास्टर- कौन सा?
पप्पू- एक बार एक लड़की आराम से घर जा रही थी,
मैंने उनके पीछे कुत्ता लगा दिया, जल्दी घर पहुंच गई।

 
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
एक लड़का बस में खड़ा था ब्रेक लगा तो एक लड़की पर जा गिरा
लड़की- बद्तमीज ..........क्या कर रहे हो
पप्पू- आईटीआई और आप?

 

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
संता उदास बैठा था... 
बंता- क्या हुआ, उदास क्यों बैठा है...? 
संता- क्या बताऊं यार, किसी ने कहा कि पेड़ से हमें 'शीतल छाया' मिलती है
मैं यहां पेड़ के नीचे तीन दिन से बैठा हूं, 
लेकिन न तो शीतल आयी और न छाया...!

Funny Jokes: बैंक मैनेजर- ये कैसे हस्ताक्षर हैं? संता ने दिया लोटपोट करने वाला जवाब
 
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : istock
पप्पू जैसे ही कॉलेज में पहुंचा तो खुशी के मारे उछलने लगा...! 
गप्पू- क्या हुआ, इतना खुश कैसे है? 
पप्पू- आज पहली बार मुझसे किसी लड़की ने मेट्रो में बात की! 
गप्पू- वाह भाई, क्या बात हुई? 
पप्पू- मैं बैठा था, वो बोली उठो ये लेडीज सीट है...!

 
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
बस में लिखा था, 'बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्री सावधान रहे।
उसी बस में पप्पू भी अपने घर जा रहा था
पप्पू ने ये लाइन पढ़ी और कहा- वाह, जो टिकट न खरीदें वो सावधान रहे
जिसने टिकट रखी है वो अपना सामान चोरी करा दे क्या?

Jokes in Hindi: मैनेजर- ऑनलाइन खाना बेचने वाली कंपनियां कैसे सफल हुईं? संता ने दिया धांसू जवाब

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : istock
पति- जानू कहां गायब थी 3 घंटे से?
पत्नी- मॉल गई थी बेबी, शॉपिंग करने।
पति- अच्छा जानू, क्या-क्या लिया?
पत्नी- बेबी, एक हेयर बैंड और 45 सेल्फी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें