फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hindi Chutkule: संता पिंकी से- एक ही कपड़े पहनकर रोज घूमती हो, मिला गजब का जवाब

Tue, 11 Oct 2022 03:27 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Hindi Chutkule: आज कल की भागमभाग जिंदगी में हंसना बहुत जरूरी है। हंसने से मानसिक तनाव और टेंशन से इंसान बचा रहता है। इसके साथ ही कई गंभीर बीमारियों से भी बचने में मदद मिलती है। इसलिए हम सभी को दिन में समय निकालकर हर दिन एक बार जरूर हंस लेना चाहिए। हंसी एक दवा की तरह है जो बिल्कुल फ्री है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन कुछ जोक्स लेकर आते हैं जिन्हें पढ़ने के बाद रोता हुआ इंसान भी हंसने लगेगा। तो देर किस बात की, चलिए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...

कंजूस आदमी पंडित जी को कम पैसे देते हुए... कोई ऐसा उपाय बताइए कि पैसा ही पैसा हो जाए... 
पंडित जी- चिंता मत करो बालक एक ऐसा मंत्र बताउंगा जितनी बार बोलोगे उतनी बार धन की प्राप्ति होगी... 
रोज किसी चौक-चौराहे पर जाओ और बोलो ''भगवान के नाम पर दे दे रे बाबा'।
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
संता पिंकी से- एक ही कपड़े पहनकर रोज घूमती हो, अजीब नहीं लगता?
पिंकी- यह मेरी ऑफिस यूनिफार्म है बेरोजगार आदमी।

 
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
डॉक्टर के पास पहुंच पप्पू, बोला मैं बीमार हूं
डॉक्टर ने पप्पू से कहा- आपकी एक किडनी फेल हो गई है... 
पप्पू रोने लगा, और कुछ देर बाद आंसू पोंछते हुए बोला.....ये तो बता दीजिये डॉक्टर साहब कि मेरी किडनी आखिर कितने नंबर फेल से हुई ?

 

4 of 7
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
शाम को पति के घर आते ही पत्नी ने किच-किच शुरू कर दी।
परेशान पति- अरे यार दिनभर का थका-हारा आया हूं।
पहले फ्रेश तो होने दो।
पत्नी- मैं भी तो दिनभर अकेली थी, तो मैं भी फ्रेश ही हो रही हूं।

आज के मजेदार जोक्स: प्रेमी- बेवफा तुने दिल जला दिया, प्रेमिका ने दिया धांसू जवाब

 
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
संता ने बंता से पूछा शादीशुदा लड़की और शादीशुदा लड़का में क्या अंतर है?
बंता- मंगलसूत्र लटका हो तो लड़की शादीशुदा और
मुंह लटका हो तो लड़का शादीशुदा...!

 
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iSock
भंडारे में धक्का मुक्की से मोटा आदमी एक खूबसूरत लड़की से टकरा गया...
इस टक्कर में मोटे आदमी के एक टांग की हड़्डी टूट गई..
वो हॉस्पिटल गया तो देखा कि वहां एक आदमी की दोनों टांगें टूटी हुई हैं।
भोलापन तो देखिए... वो उसको देखकर बोला- आपकी दो पत्नियां हैं क्या??

Funny Jokes: बैंक मैनेजर- ये कैसे हस्ताक्षर हैं? संता ने दिया लोटपोट करने वाला जवाब
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पिता- बेटा आज तक तूने कोई ऐसा काम किया है, जिससे मेरा सर ऊंचा हो?

बेटा- जी हां पापा एक बार आपके सर के नीचे तकिया रखा था।

पिता जवाब सुन कर अब तक हैरान है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें