फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Chutkule: बैंक मैनेजर- ये कैसा हस्ताक्षर है? संता का जवाब सुनकर हो जाएंगे लोटपोट

Thu, 25 Aug 2022 03:08 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Viral Chutkule in Hindi: हम सभी के लिए हंसना बहुत जरूरी है। हंसने से हम तरोताजा महसूस करते हैं और हमारा समय भी अच्छा बीतता है। अगर हमें मानसिक तनाव और उससे होने वाली गंभीर बीमारियों से बचना है, तो नियमित रूप से हंसते रहना चाहिए। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...

चिंटू-पिंटू ने हाॅस्टल से भागने का प्लान बनाया,
चिंटू- कल जैसे ही गेट खुलेगा हम चौकीदार को पकड़ कर मार देंगे और भाग जायेंगे,
पिंटू-हां आइडिया अच्छा है, अगले दिन सुबह दोनों जैसे ही भाग कर गेट के पास गए,
देखा- गेट खुला था चौकीदार गायब था
चिंटू- अरे यार ये चौकीदार कहां गया, अगर वो होता तो हम प्लान के मुताबिक
आज भाग सकते थे, दूसरा कोई नहीं यार चलो कल ट्राइ करते हैं।
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
बैंक का मैनेजर- ये कैसा हस्ताक्षर है?
संता- यह हस्ताक्षर मेरी दादी के हैं।
बैंक का मैनेजर- ऐसा अजीब हस्ताक्षर?
नाम क्या है उनका?
संता- जलेबी बाई।

 
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
संता- श्यामू , बोले तो... ये Ford क्या है? 
बंता- भाई गाड़ी है...गाड़ी..! 
संता- तो फिर, ये Oxford क्या है...? 
संता- सिंपल है भाई, OX माने बैल और Ford माने गाड़ी... Oxford बोले तो बैलगाड़ी।

 

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
साली जी बड़ी ध्यान से बुक पढ़ रही थी
जीजा जी- कौन सी किताब पढ़ रही हैं साली जी?
साली- लड़कियों का पालन पोषण कैसे करें
जीजा- क्यों क्या हुआ?
साली- मैं जानना चाहती हूं कि
मेरा पालन-पोषण सही से हो रहा है या नहीं

 
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नियां बहुत समझदार होती हैं.... 
दूसरों के सामने अपने पति को कभी सीधे बेवकूफ नहीं बोलती हैं... बल्कि घुमाकर कहती हैं...
अरे इनको तो कुछ पता ही नहीं है.... बहुत सीधे-सादे हैं दुनियादारी की समझ ही नहीं है।

 
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
बेटा बाप से- पापा साढ़ू का रिश्ता क्या होता है 
बाप- बेटा जब दो आदमी एक ही कंपनी से ठगे जाते हैं तो साढ़ू कहलाते हैं... 
तभी वहां मम्मी आ गई बस फिर क्या है तब से मम्मी गुस्से से 'लाल' हैं....और पापा डर के मारे 'पीले'।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay
खाने में बाल मिलने पर पति अपनी खूबसूरत पत्नी से रोमांटिक अंदाज में बोला...
पति- सजनी, जानेमन जुल्फों को संभाल लिया करो,
पत्नी- शर्माते हुए, आप भी न...
पति- ज्यादा इतराने की जरूरत नहीं है। अगली बार खाने में बाल मिला, तो मां कसम, सौतन ले आऊंगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें