फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Latest Jokes: ससुर- तुम दारू पियत हो कबहु बताये नाही, दामाद ने दिया गजब का जवाब

Wed, 24 Aug 2022 06:26 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Latest Jokes in Hindi: हंसने-मुस्कुराने से हमारे आसपास सकारात्मक माहौल बना रहता है। मानसिक तनाव दूर रहने से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है। इसलिए हंसना बहुत जरूरी है। इसीलिए हम कुछ जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 

चिंटू- जल्दी से यहां एक ऐम्बुलेंस भेज दीजिये, मेरे दोस्त को एक गाड़ी ने टक्कर मार दी है।
उसकी नाक से खून बह रहा है। शायद उसकी टांग भी टूट गई है।
ऑपरेटर- आप किस जगह पर हैं, कृपया बता दीजिये।
चिंटू- कनॉट प्लेस में।
ऑपरेटर- आप मुझे स्पेलिंग बता दीजिये।
जवाब में कोई आवाज नहीं आई।
ऑपरेटर- सर क्या आपको मेरी आवाज आ रही है?
दूसरी तरफ से अभी भी कोई आवाज नहीं आई।
ऑपरेटर- सर प्लीज, जवाब दीजिये, क्या आप मुझे सुन रहे हैं?
चिंटू- हां-हां, माफ करना। मुझे कनॉट प्लेस की स्पेलिंग नहीं आती,
इसलिए मैं उसे घसीट कर मिंटो रोड पर ले आया हूं।
आप मिंटो रोड की स्पेलिंग लिखो।
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
ससुर- तुम दारू पियत हो कबहु बताये नाही...!!
दामाद- तुम्हार लड़की खून पियत है, तुम बताए थे का!

 
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
संता को परेशान देखकर बंता ने उससे पूछा 
क्या हुआ भाई आज इतने परेशान क्यों हो?
संता बोला- यार आज धमकी भरा लेटर मिला हैं!
उसमे लिखा हैं.. मेरी पत्नी से इश्क फरमाना छोड़ दो, नहीं तो तुमको गोली से उड़ा दूंगा।
बंता बोला- इसमें इतना परेशान होने वाली क्या बात हैं, छोड़ दो उसकी पत्नी को।
संता बोला- लेटर में नाम नहीं लिखा, इसीलिये समझ नहीं आ रहा, किसकी पत्नी से इश्क फरमाना बंद करना हैं।

 

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
संता ने पूछा बंता से 
बंता भईया जिसको सुनाई नहीं देता, उसको क्या कहते हैं?
बंता बोला- कुछ भी कह लो भईया जब उसे सुनाई ही नहीं देता।

 
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
टीचर ने साइंस लैब में एसिड में 1 सिक्का डाला और राजू से पूछा- ये बताओ कि ये सिक्का घुलेगा या नहीं 
राजू- सर, नहीं घुलेगा 
सर- शाबाश राजू लेकिन तुम्हें कैसे पता? 
राजू- सर, अगर एसिड में डालने से सिक्का घुलना होता तो आप सिक्का हमसे मांगते ना कि अपनी जेब से निकालते।

 
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
सरला- डॉक्टर चेहरे में जलन हो रही है।
सरला- एक्स-रे में क्या होता है? 
डॉक्टर- चेहरे की फोटो खींची जाती है।
सरला 5 मिनट रुको, मैं मेकअप कर लूं।
 डॉक्टर बेहोश।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay

पत्नी- तुम्हें जरा भी तमीज नहीं है, 
मैं घंटों से बोले जा रही हूं और तुम हो कि उबासी ले रहे हो।
 पति- मैं उबासी नहीं ले रहा, 
बोलने की कोशिश कर रहा हूं, लेकिन तुम हो कि बोलने ही नहीं दे रही
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें