फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Chutkule: इन वायरल चुटकुलों को पढ़कर नहीं कंट्रोल होगी हंसी, पढ़िए मजेदार जोक्स

Thu, 10 Aug 2023 03:38 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Jokes in Hindi - फोटो : अमर उजाला
Viral Chutkule: सेहतमंद रहने के लिए हंसना औप प्रसन्न रहना बहुत जरूरी है। अगर आप हर दिन हंसते रहते हैं, हमेशा स्वस्थ रहते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी लोगों को स्वस्थ रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।  तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...

पत्नी- मेहमान आ रहे हैं और घर में दाल के सिवाय कुछ बना नहीं है।

पति- जब वे आएं तो किचन में एक बर्तन गिरा देना, और
जब मैं पूछू तो कहना कि शाही पनीर गिर
गया!

फिर दूसरा बर्तन गिराना और कहना
पनीर भुज्जी भी गिर गई !!

फिर मैं कहूंगा चलो दाल ही ले आओ..
मेहमानों के आने के बाद बर्तन गिरने
की आवाज़ आई,

पति- क्या हुआ??
पत्नी- भंगड़ा पा ले कंजरा..
दाल ही गिर गई !!
विज्ञापन

2 of 5
Jokes in Hindi - फोटो : iStock

पत्नी- अगर मैं मर गई तो तुम क्या करोगे...?

पति- शायद मै भी मर जाऊं...!

पत्नी- क्यों...?

पति - कभी-कभी ज्यादा खुशी भी जानलेवा होती
है...!

 
विज्ञापन

3 of 5
Jokes in Hindi - फोटो : iStock
दो आदमी आपस में बातें कर रहे थे...

पहला- ये 14 तारीख को क्या है?

दूसरा- ये बता तू शादी-शुदा है या तेरी गर्लफ्रेंड हैं?

पहला- मैं शादी-शुदा हूं...

दूसरा- तो फिर तेरे लिए महावीर जयंती है...

आज के मजेदार जोक्स: प्लम्बर ने पूछा- आपको कब पता चला कि छत टपक रही है? शराबी ने दिया गजब का जवाब
 

4 of 5
Jokes in Hindi - फोटो : iStock
चिंटू ने कंडक्टर से पूछा- आप कितने घंटे बस में रहते हो? 

कंडक्टर- जी 24 घंटे।

चिंटू- वो कैसे? 

कंडक्टर- देखिए, 8 घंटे तो सिटी बस में रहता हूं और बाकी के 16 घंटे बीवी के बस में रहता हूं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Jokes in Hindi - फोटो : iStock
बंगाली बाबा को आधी रात में एक खूबसूरती लड़की फोनकर बोली...

सरकाई लियो खटिया जाड़ा लगे,

बंगाली बाबा- हेलो, कौन?

लड़की- भरो, मांग मेरी भरो...

बंगाली बाबा बिस्तर से उठकर बोला- क्या सही में मुझसे शादी करोगी?

लड़की- इस गाने को कॉलर ट्यून बनाने के 1 दबाएं।

बंगाली बाबा-गुस्से में भाग...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें