Viral Chutkule: आजकल की तनावपूर्ण जिंदगी में हंसना-मुस्कुराना बहुत जरूरी है। हंसी न सिर्फ मन को खुशी देती है, बल्कि यह हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद है। कुछ लोग तो इसे 'लाफ्टर मेडिसिन' भी कहते हैं। खुलकर हंसने से हमारे शरीर में ताजगी का संचार होता है। यह एक तरह की स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज जैसा है, जिससे हमारी मांसपेशियों की एक्सरसाइज होती है और एंटी-एजिंग में मदद मिलती है। हंसने से तनाव कम होता है, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और हम कई बीमारियों से दूर रहते हैं। इसलिए कोशिश करें कि हमेशा हंसते-मुस्कुराते रहें। हंसने के कई तरीके हैं। आप कोई कॉमेडी मूवी देखकर हंस सकते हैं, या फिर मजेदार जोक्स और चुटकुले पढ़कर भी हंस सकते हैं। आइए इस लेख में लड़के-लड़की के कुछ मजेदार चुटकुले पढ़ते हैं...
लड़का- मैं तुमसे प्यार करता हूं, मेरी गर्लफ्रेंड बनोगी?
लड़की- अपना नंबर दे दो,
जब अभी वाले से ब्रेक-अप हो जाएगा तो मिस कॉल कर दूंगी
लड़के के होश उड़ गए.....