Viral Chutkule: वर्तमान समय की भागमभाग जिंदगी में सेहतमंद रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। हंसने से हमारा मन प्रसन्न रहता है और हम सकारात्मक सोचते हैं। हमें हंसने के लिए खास मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए। जब भी समय मिले खुलकर हंसना चाहिए। इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस सकते हैं। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
सपना औप सरला कई दिनों बाद मिलीं।
सपना- क्यों तेरे पति के तो सामने के दांत ही नहीं हैं।
सरला- क्या बताऊं बहन.. 2020 में शादी तय हुई तब कोविड था इसलिए ये मास्क लगाकर देखने आए थे।
सपना- फिर शादी के समय नहीं देखा?
सरला- तब (2021 )भी कोविड था, और शादी के लिए केवल दो घंटे की अनुमति मिली थी।
अब तू ही बता इतने कम समय में मैं मेकअप करती या लड़के के दांत देखती?