फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Chutkule: जब पप्पू ने लड़की के पिता से मांगी शादी की इजाजत, पढ़िए ऐसे ही मजेदार जोक्स

Tue, 07 Jun 2022 04:52 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
Funny Jokes in Hindi: अगर इंसान को सेहतमंद रहना है, तो नियमित रूप से हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। हंसने से इंसान का मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहता है। सभी के लिए आज कल की भागमभाग जिंदगी में अपने आपको स्वस्थ रखना बेहद चुनौती है। इसलिए इंसान के लिए प्रसन्न रहना बेहद जरूरी है। आज कल लोगों के अपने परिवार के साथ समय बिताने का भी मौका नहीं मिलता है इसलिए लोग तनाव में रहते हैं। जोक्स और चुटकुले लोगों के तनाव को कम करने में मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। 

बंता ने शादी के लिये अपने बॉस की लड़की का हाथ मांग लिया।
बॉस ने गुस्सा करते हुये बोला- 
तुमने अपनी औकात देखी हैं, जितनी तुझे सैलेरी मिलती हैं, उतने पैसो में तो मेरी बेटी के लिये टॉयलेट पेपर भी नहीं आयेगा।
बंता बोला- अच्छा, अगर आपकी लड़की इतनी पॉटी करती हैं, तो फिर शादी की बात अब रहने ही दो। 
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पप्पू अपनी गर्लफ्रेंड के पिता से मिलने गया.. 
लड़की का पिता- मैं नहीं चाहता कि मेरी बेटी अपनी पूरी जिंदगी एक मूर्ख इंसान के साथ गुज़ारे.. 
पप्पू- बस अंकल, इसीलिए तो मैं उसे यहां से ले जाने आया हूं. दे जूते..दे चप्पल..
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
संता- मेरी बीवी इतना मज़ाकिया कि क्या बताऊं।
बंता- कैसे ?
संता- कल मैंने उसकी आंखों पर हाथ रख कर पूछा
मैं कौन? तो वो बोली "दूध वाला"

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
संता- यार मेरे बोर्ड के एग्जाम शुरू होने वाले हैं
बंता- अबे तो डरता क्यों है ?
संता- सब बोलते हैं दसवीं का एग्जाम ही
सबसे इम्पोर्टेन्ट हैं
बंता- अबे ज्यादा टेंशन मत ले
10 वीं की मार्कशीट तो बस जन्मतिथि देखने के काम ही आती है
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
एक बार पति-पत्नी में जमकर लड़ाई हो गई।
गुस्से में पत्नी (पति से) बोली – अब हद हो गई।
मैं अपनी मां के घर जा रही हूं और कभी वापस नहीं आऊंगी।
पति- जाने से पहले एक खुशखबरी सुनती जाओ।
कल तुम्हारी मां भी अपने पति से लड़कर अपने मायके चली गई है।
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay

पति- तुम्हारे पापा मानते क्यों नहीं? जले पर नमक छिड़कने की आदत गई नहीं अब तक उनकी।
पत्नी- अब क्या हो गया?
पति- आज फिर से पूछ रहे थे कि मेरी बेटी से शादी करके खुश तो हो न?
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay
लूज मोशन की तकलीफ से परेशान ट्रैफिक हवलदार डॉक्टर के पास पहुंचा
डॉक्टर ने ट्रैफिक हवलदार को कुछ दवाईयां लिख दीं
मेडिसिन लेते वक्त ट्रैफिक हवलदार ने डॉक्टर से पूछा, किसी चीज का परहेज?
डॉक्टर बोला- सीटी जोर से मत बजाना बस
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें