फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Chutkule: गर्लफ्रेंड- काढ़ा पीने के बाद तुम्हारी इम्युनिटी कितनी बढ़ी? बॉयफ्रेंड ने दिया मजेदार जवाब

Sun, 22 May 2022 03:39 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
वायरल जोक्स - फोटो : iStock
Viral Chutkule in Hindi:  अगर आप सेहतमंद रहना चाहते हैं तो आपको अपने जीवनशैली में हंसी को शामिल कर लेना चाहिए, क्योंकि हंसने से मन प्रसन्न रहता है। बुरे वक्त में भी इंसान को हंसना चाहिए जिसकी वजह से वह मानसिक तनाव से बच सकता है। हंसने के लिए इंसान को किसी खास चीज की जरूर नहीं होती है। वो जोक्स और चुटकुले पढ़कर भी हंस सकता है। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन नए-नए जोक्स लेकर आते हैं। आज भी कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिसे पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...


गर्लफ्रेंड- क्या तुम मुझसे प्यार करते हो...? 

बॉयफ्रेंड- हां...! 

गर्लफ्रेंड- लेकिन तुम्हें तो मेरी कोई परवाह ही नहीं है...! 

बॉयफ्रेंड- प्यार करने वाले किसी की परवाह नहीं करते...! 

ति दारू पीकर रात को घर देरी से पहुंचा, तो पत्नी हाथ में झाड़ू लेकर सामने खड़ी थी...! 

पति - कितना काम करेगी तू...? ला ये झाड़ू मुझे दे दे, रात के दो बजे हैं, सोना नहीं है क्या...? कुछ तो अपना ख्याल कर पगली...! 

ये सुनकर बेचारी पत्नी की आंखों में आंसू आ गए...!
विज्ञापन

2 of 7
वायरल जोक्स - फोटो : Pixabay

गर्लफ्रेंड- काढ़ा पीने के बाद तुम्हारी इम्युनिटी कितनी बढ़ी? 
बॉयफ्रेंड- बहुत...पहले तो झगड़े में 10 मिनट में सांस फूल जाती थी ,अब 4-5 घंटे आराम से झगड़ लेता हूं।
विज्ञापन

3 of 7
वायरल जोक्स - फोटो : Pixabay
बंता से बोला संता- आज मैं गर्लफ्रेंड के साथ घूमने जा रहा हूं

बंता (गुस्से में)- मैं तेरे कपड़े फाड़ कर तुझे घर के बाहर भेज दूंगा।

संता (और ज्यादा गुस्से में): क्यों भाई? 

बंता- वो मेरी गर्लफ्रेंड है? 

संता- अच्छा जी

संता और बंता को लड़ता देख लड़की बोली चुप करो यार, मैं कैब ड्राइवर के साथ ही डेट पर जा रही हूं

संता-बंता बेहोश

4 of 7
वायरल जोक्स - फोटो : iStock
पप्पू उदास बैठा था... 

गप्पू- क्या हुआ, उदास क्यों बैठा है...? 

पप्पू- क्या बताऊं यार, किसी ने कहा कि पेड़ से हमें 'शीतल छाया' मिलती है 

मैं यहां पेड़ के नीचे तीन दिन से बैठा हूं, लेकिन न तो शीतल आयी और न छाया...!
विज्ञापन

5 of 7
वायरल जोक्स - फोटो : iStock
पापा- सोनू क्या बात है तेरी मम्मी आज इतनी चुप-चाप क्यों बैठी है?

सोनू- बस ऐसे ही पापा, मम्मी ने मुझसे लिपस्टिक मांगी थी तो मैंने गलती से फेवीस्टिक दे दी है…

पापा (हंसते हुए)- जुग-जुग जिओ मेरे लाल… भगवान सभी को ऐसा ही बेटा दे…
विज्ञापन

6 of 7
वायरल जोक्स - फोटो : iStock

लड़की वाले- लड़का शराब पीता है क्या?

चिंटू के घर वाले- जी बिलकुल पीता है और रोज पीता है।

लड़की वाले- इसका मतलब अच्छा कमाता है, हमारी तरफ से ये रिश्ता पक्का।

रिश्ता वही, सोच नई।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
वायरल जोक्स - फोटो : iStock
रमेश डॉक्टर के पास गया...

रमेश- डॉक्टर साहब एक समस्या है।

डॉक्टर- क्या परेशानी है?

रमेश- जब मैं किसी से बात करता हूं तो वो इंसान मुझे दिखता नहीं।

डॉक्टर- ऐसा कब होता है?

रमेश- फोन पर बात करते वक्त।

डॉक्टर- भाग जा यहां से, वरना तू इस धरती पर नहीं दिखेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें