फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny jokes: पप्पू ने टीचर से कहा- सर मैं आपकी बेटी से शादी करना चाहता हूं, जवाब सुनकर नहीं रुकेगी हंसी

Sun, 22 May 2022 03:18 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
Majedar Chutkule in Hindi: हंसने से घर में खुशाहाली रहती है और उदासी दूर रहती है। हंसने से हमारा मन प्रसन्न रहता है और सकारात्मक विचार रहते हैं। अगर हम नियमित रूप से हंसते हैं, तो कई गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर जिन की तरह कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप जरूर  हंसेंगे। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...

पत्नी पति को फोन मिलाती है और पूछती है कहां हो? 
पति- याद है, पिछली दीपावली पर हम एक ज्वैलरी की दुकान में गये थे, वहां तुम्हें एक हार पसंद भी आ गया था।
पत्नी- हां याद आया।
पति- और उस समय मेरे पास पैसे नहीं थे। 
पत्नी (खुशी से)- हां, हां याद है।
पति- और फिर मैंने कहा था कि ये हार एक दिन मैं तुम्हें दूंगा।
पत्नी (और ज्यादा खुशी से)- हां, हां, हां.. बहुत अच्छी तरह से याद है।
पति- तो बस उसी के बगल वाली दुकान में बाल कटवा रहा हूं, थोड़ा लेट आऊंगा
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
पप्पू- सर, मैं आपकी बेटी से 20 साल से प्यार करता हूं 
पिंकी के पिता- तो अब क्या चाहते हो? 
पप्पू- शादी 
पिंकी के पिता- थैंक गॉड, मैंने सोचा तुम शायद पेंशन चाहते हो...
विज्ञापन

3 of 7
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
हॉस्पिटल के बाहर एक बोर्ड लगा था, इलाज का 1000/- रूपये
बनिये का इलाज मात्र 100/- रूपये
पंडित- हमारा इलाज इतना महंगा, बनिये का सस्ता क्यों?
डॉक्टर- क्योंकि बनिये के इलाज में खर्चा ही नहीं आता!
पंडित- कैसे..??
डॉक्टर- कोई बनिया बेहोश हो, उसे 10 रुपया सुंघा देता हूं वो होश में आ जाता है!

4 of 7
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
लड़का- मैं आपकी बेटी से शादी करना चाहता हूं।
लड़की का पिता- कितना कमा लेते हो?
लड़का- 18,000 रुपए महीना।
लड़की का पिता- 15,000 तो मैं अपनी बेटी को 
पॉकेट मनी देता हूं।
लड़का- वह मिलाकर ही बोल रहा हूं अंकल।
विज्ञापन

5 of 7
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
एक अजनबी लड़की आधी रात को बिहारी वकील को फोनकर बोली...
लड़की- आप मेरा फ्रेंड बनेंगे
बिहारी वकील- हां क्यों नहीं, आपका नाम क्या है
लड़की- धारा
बिहारी वकील- कौन सी धारा 144 या 145
लड़की ने तुरंत फोन काट दिया..
विज्ञापन

6 of 7
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock

संता- श्यामू , बोले तो... ये Ford क्या है? 
बंता- भाई गाड़ी है...गाड़ी..! 
संता- तो फिर, ये Oxford क्या है...? 
संता- सिंपल है भाई, OX माने बैल और Ford माने गाड़ी... Oxford बोले तो बैलगाड़ी....!!!
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock

पार्क के सूचना पट्टी पर एक सुविचार लिखा था...! . 
'पेड़ पर अपनी माशूका का नाम लिखने से बेहतर है, उसके नाम पर एक पेड़ लगाएं' ये बात सोनू के दिल को छू गई...! 
उसी दिन उसने गर्लफ्रेंड्स को याद करते हुए आखिर में एक बीघा जमीन लेकर अरहर बो डाला...!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें