Viral Chutkule: इंसान को हर दिन खुलकर हंसना चाहिए जिससे मन प्रसन्न रहे। इंसान सेहतमंद रहने के लिए कई तरह के उपाय करता है, लेकिन आप सिर्फ एक छोटा सा काम करके हमेशा खुश और स्वस्थ रह सकते हैं। यह छोटा काम है हंसना जिसकी वजह से आप कई बीमारियों से बच सकते हैं। हंसने के लिए आपको किसी खास मौके की जरूरत नहीं होती है, क्योंकि आप कभी भी हंस सकते हैं। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
दो सहेलियां कई दिनों बाद मिलीं।
पहली- क्यों तेरे पति के तो सामने के दांत ही नहीं हैं।
दूसरी- क्या बताऊं बहन.. 2020 में शादी तय हुई तब कोविड था इसलिए ये मास्क लगाकर देखने आए थे।
पहली- फिर शादी के समय नहीं देखा?
दूसरी- तब (2021 )भी कोविड था, और शादी के लिए केवल दो घंटे की अनुमति मिली थी।
अब तू ही बता इतने कम समय में मैं मेकअप करती या इनके दांत देखती?