Viral Jokes: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर इंसान के लिए हंसना बहुत जरूरी होता है। हंसने से आपका मन खुश रहता है और आपका शरीर स्वस्थ रहता है। अगर आप नियमित रूप से रोज थोड़ी देर हंसते हैं तो गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। हंसी एक ऐसी दवा है, जो आपको कई बीमारियों से बचाने का काम करती है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं। इन चुटकुलों को पढ़कर आपका दिन बन जाएगा। तो देर किस बात की चलिए शुरू करते हैं हंसने हंसाने का सिलसिला...
पप्पू और गप्पू दोनों भाई एक ही क्लास में पढ़ते थे।
अध्यापिका- तुम दोनों ने अपने पापा का नाम अलग-अलग क्यों लिखा?
पप्पू- मैडम फिर आप कहोगे नकल मारी है, इसीलिए।