Hindi Chutkule: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में मानसिक तनाव होना बहुत आम बात है। आज के समय में लोगों के पास हंसने-खेलने तक का समय नहीं होता है। खुलकर हंसने से मन प्रसन्न रहता है और शरीर भी स्वस्थ रहता है। अगर आप नियमित रूप से हर दिन थोड़ी देर हंसते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। असल में रोज थोड़ी देर खुलकर हंसना एक ऐसी आदत है, जो न सिर्फ आपको मानसिक रूप से मजबूत बनाती है बल्कि आपको कई तरह की बीमारियों से भी बचाती है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ धमाकेदार चुटकुले लेकर आए हैं। इन चुटकुलों को पढ़कर आप हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे, तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला..
गप्पू के हाथ में नया फोन देखकर उसका दोस्त बोला- नया फोन! कब खरीदा?
गप्पू- नया नहीं है भाई, तेरी भाभी का है
दोस्त- क्यों भाई, उनका फोन क्यों ले आया?
गप्पू- मैं जब भी बाहर जाता हूं तो वो कहती है
कि मेरा फोन नहीं उठाते कभी, तो मैं आज उठा लाया।