फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes: तुम बहुत खूबसूरत हो, बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड के इन चुटकुलों को पढ़कर नहीं रुकेगी आपकी हंसी

Fri, 06 Sep 2024 08:37 PM IST
शिखर बरनवाल फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
jokes - फोटो : istock
Viral Chutkule: हंसना हमें मानसिक रूप से स्वस्थ रखने में बहुत अहम भूमिका निभाता है। यह हमें चिंता, तनाव और अवसाद से दूर रखता है। हंसने से हमारी सोच सकारात्मक होती है और हम जीवन के प्रति अधिक आशावादी हो जाते हैं। इसके अलावा, हंसना हमें दूसरों के साथ बेहतर संबंध बनाने में मदद करता है। इसलिए, हमें अपने जीवन में हंसी को शामिल करने के लिए अधिक से अधिक प्रयास करना चाहिए। इसके लिए हम कॉमेडी शो देख सकते हैं, मजाकिया कहानियां पढ़ सकते हैं, दोस्तों के साथ समय बिता सकते हैं, या फिर किसी मजेदार गतिविधि में शामिल हो सकते हैं। हंसना हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, और यह हमें स्वस्थ और खुश रखने में मदद करता है। इसलिए हम आपके लिए कुछ फनी जोक्स लेकर आए हैं, जिसे पढ़कर आप पेट पकड़कर हंसने लगेंगे। तो देर किस बात की चलिए हंसने-हंसाने का सिलसिला शुरू करते हैं...

बॉयफ्रेंड- तुम बहुत खूबसूरत हो।
गर्लफ्रेंड- ओह जानू।
बॉयफ्रेंड- तुम तो बिल्कुल परियों जैसी हो।
गर्लफ्रेंड- सच में?
बॉयफ्रेंड- हां।
गर्लफ्रेंड- और क्या कर रहे हो अभी?
बॉयफ्रेंड- मजाक।
विज्ञापन

2 of 5
jokes - फोटो : Amar Ujala
पत्नी की मायके जाने सुनकर पति बहुत खुश हुआ और पत्नी को दिखाने के लिए बोला- मैं तुम्हें बहुत मिस करूंगा।
पत्नी फटाफट हंसते हुए बोली - ठीक है तो फिर नहीं जाती।

ये भी पढ़ें- Funny Jokes: इन वायरल चुटकुलों को पढ़कर पेट पकड़कर हंसने लगेंगे आप
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
मास्टर जी- तुमने कभी कोई नेक काम किया है...?
पप्पू- हां सर, किया है...! 
मास्टर जी- कौन सा...?
पप्पू- एक बार एक बुजुर्ग आराम से घर जा रहे थे, मैंने उनके पीछे कुत्ता लगा दिया...!
जल्दी पहुंच गए...!

4 of 5
jokes - फोटो : istock
पप्पू- डॉक्टर कल से पेट में दर्द है।
डॉक्टर- खाना कहां खाते हो?
पप्पू- रोजाना होटल में ही खाता हूं।
डॉक्टर- अरे रोजाना होटल में खाना मत खाया करो
पप्पू- ओह!!! ठीक है अब पैक करके घर ले आया करुंगा।
डॉक्टर बेहोश!
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
पप्पू- मां ये लड़कियां इतने व्रत क्यों रखती हैं?
मां- बेटा इतनी आसानी से थोड़ी मिल जाएगा किसी को तू
पप्पू (मन ही मन सोचता हुआ) बोला- कसम से आज पहली बार
देवता वाली फीलिंग आ रही है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें