फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top-5 Chutkule: इन टाॅप-5 चुटकुलों को पढ़कर कंट्रोल नहीं होगी हंसी, पढ़िए धमाकेदार जोक्स

Mon, 10 Apr 2023 05:34 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Top-5 Chutkule - फोटो : अमर उजाला
Top-5 Chutkule: हंसने आपका मन प्रसन्न रहता है और आप तरोताजा महसूस करते हैं। हंसने के लिए कई तरीके हैं, लेकिन आप जोक्स और चुटकुले पढ़कर भी हंस सकते हैं। इसीलिए आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह कुछ चटपटे लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप जरूर हंसेंगे।

पति-पत्नी के बीच बहस हुई और नौबत मारपीट तक आ पहुंची।
पत्नी बेलन लेकर पति पर झपटी तो उसने बला की फुर्ती दिखाई
और झटपट अलमारी के अन्दर घुस गया।
पत्नी बेलन से अलमारी का दरवाजा खटखटाते हुए बोली- बाहर निकलो।
अन्दर से पति बोला- नहीं निकलूंगा।
पत्नी चिल्लाई- मैं कहती हूं कि बाहर निकलो।
पति भी अलमारी के अन्दर से चिल्लाया- नहीं निकलता।
जोर-जोर की आवाजें सुनकर दो-चार पड़ोसी भी आ गए और पूछने लगे कि क्या बात है?
पत्नी लगभग चीखती हुई पड़ोसियों से बोली- ये डरपोक आदमी अलमारी के अन्दर घुस गया है,
इसे कह दो कि चुपचाप बाहर निकल आए वरना...
अलमारी के अन्दर से पति दहाड़ा- नहीं निकलता, नहीं निकलता !
आज पूरे मोहल्ले को पता लग ही जाना चाहिए कि इस घर में किस की मर्जी चलती है!!
विज्ञापन

2 of 5
Top-5 Chutkule - फोटो : iStock
सेल्समैन- सर कॉकरोच के लिए पाउडर लेंगे क्या...?
पप्पू- नहीं हम कॉकरोच को इतना लाड़-प्यार नहीं करते..!
आज पाउडर लगा देंगे तो कल हो सकता है परफ्यूम मांगे...!!!
सेल्समैन बेहोश...
 
विज्ञापन

3 of 5
Top-5 Chutkule - फोटो : iStock
पत्नी (फोन पर डरी हुई आवाज में)- कहां हो तुम...? ऑफिस में ही हो ना...?
पति- हां, ऑफिस में ही हूं... क्यों क्या हुआ? इतनी डरी हुई क्यों हो...?
पत्नी  नहीं कुछ खास नहीं, वो अपनी कामवाली बाई किसी के साथ भाग गई है...!!!
पति बेहोश...

Jokes Hindi: इन वायरल जोक्स को पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी, पढ़िए मजेदार चुटकुले

4 of 5
Top-5 Chutkule - फोटो : iStock
पत्नी- तुम मुझे दो ऐसी बातें बोलो, जिनमें से एक को सुनकर मैं खुश हो जाऊं और दूसरी को सुनकर नाराज हो जाऊं।
पति- तुम मेरी जिंदगी हो और दूसरी बात लानत है ऐसी जिंदगी पर।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Top-5 Chutkule - फोटो : iStock
कंजूस आदमी पंडित जी को कम पैसे देते हुए... 
कोई ऐसा उपाय बताइए कि पैसा ही पैसा हो जाए... 
पंडित जी- चिंता मत करो बालक एक ऐसा मंत्र बताउंगा जितनी बार बोलोगे उतनी बार धन की प्राप्ति होगी... 
रोज किसी चौक-चौराहे पर जाओ और बोलो ''भगवान के नाम पर दे दे रे बाबा'।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें