फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: पति-पत्नी कर रहे थे चोरी की बात, फिर जो हुआ जानकर नहीं रोक पाएंगे हंसी

Mon, 08 Jan 2024 11:28 AM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आज के मजेदार चुटकुले - फोटो : amar ujala
Funny Jokes In Hindi: अगर आप हंसते मुस्कुराते रहते हैं, तो बड़ी से बड़ी परेशानियां आसानी से हल हो जाती हैं। खुश रहने से आपका मन शांत रहता है और आप जीवन में सही फैसले लेते हैं। इसके साथ ही हंसने से आप मानसिक तनाव जैसी परेशानियों से भी बचे रहते हैं और कई बीमारियां आपसे दूर रहती हैं। हंसने में आप जोक्स (Jokes) और चुटकुलों (Chutkule) की मदद ले सकते हैं। आपको हंसाने के लिए हम कुछ वायरल जोक्स (Viral Jokes in Hindi) लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का ये मजेदार सिलसिला...

टीचर- एक टोकरी में 10 आम थे,
3 सड़ गए तो कितने आम रहे?
छात्र- 10
टीचर-- वह कैसे?
छात्र- जो सड़ गए वो भी तो आम ही रहेंगे।
सड़ने से केले थोड़ी बन जाएंगे।
छात्र आज वकील है।
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पति- पत्नी चोरी के बारे में बात कर रहे थे...
पति - जो चोरी करता है, वो बाद में बहुत पछताता है।
पत्नी (रोमांटिक अंदाज में) बोली - और तुमने शादी से पहले जो मेरी नींदें चुराई थी,
मेरा दिल चुराया था, उनके बारे में क्या ख्याल है?
पति - कह तो रहा हूं, जो चोरी करता है वो बाद में बहुत...
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पति- आज खाना सासू मां ने बनाया है क्या?
पत्नी- वाह कैसे पहचाना
पति- जब तुम बनाती थी तो काले बाल निकलते थे, आज सफेद निकला है।

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
भिखारी- कुछ खाने को दे दो बाबा
आदमी- बाबा कल की रोटी खा लोगे..?
भिखारी- हां खा लूंगा
आदमी- तो कल आना।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी- सुनो जी, आज से तुम रोजाना शराब पिया करो!
पति- क्यों?
पत्नी - क्योंकि, आप नशे में ज्यादा काम करते हो!
पति- मैं कुछ समझा नहीं?
पत्नी- अरे कल तुम शराब पीकर आए तो नशे में सारे गंदे 
पड़े बर्तन धो डाले और तो और आपने मेरे पांव भी दबाए...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें