फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: इंजीनियरिंग के छात्रों ने कॉलेज में बनाई ऐसी चीज, जानकर नहीं रोक पाएंगे हंसी

Tue, 22 Aug 2023 01:07 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आज के मजेदार चुटकुले - फोटो : amar ujala
Jokes: स्वस्थ रहने के लिए अच्छे खानपान के साथ हर किसी के लिए हंसना भी बहुत जरूरी है। हंसने से हमारा मन खुश रहता है। साथ ही हमारे अंदर सकारात्मकता आती है और नकारात्मकता दूर होती है। अगर आप हर दिन सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लें, तो कई बीमारियों से बच सकते हैं। इतना ही नहीं हंसने से दिल की बीमारियों का भी खतरा कम होता है। आप जोक्स और चुटकुलों की हंसने में मदद ले सकते हैं। आप अपने साथियों को जोक्स को सुनाकर हंसा सकते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...

इंजीनियरिंग के छात्र- सर, हमने कॉलेज में एक ऐसी चीज बनाई है
जिसकी सहायता से आप दीवार के आर-पार देख सकते हैं
सर- वाह, गुड.. क्या चीज है वह
छात्र -छेद
सर- दे थप्पड़.. दे थप्पड़!
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
एग्जाम में टीचर ने सारे छात्रों को नकल करने की छूट दे दी
और कहा- बाहर जाकर किसी से कहना मत की मैंने नक़ल करवायी है!
एक छात्र बोला- न सर जी न, हम तो कहेंगे की एक नंबर का घटिया टीचर था
इतना खडूस की उसने हमें अपनी सीट से हिलने तक नहीं 
दिया भगवान करे उसका एक्सीडेंट हो जाए!
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
18 साल- अपना टाइम आएगा..
25 साल- अपना टाइम आएगा...
35 साल- अपना टाइम आएगा...
45 साल- अपना टाइम आएगा...
55 साल- अपना टाइम आएगा...
फिर एक दिन.....रिश्तेदारों को खबर कर दो इनका टाइम आ गया है।

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पति- तुम हर बात पर हमेशा मेरा-मेरा करती हो, तुम्हें हमारा कहना चाहिए
पत्नी कुछ ढूंढ रही होती है अलमारी में...
पति- क्या ढूंढ रही हो ?
पत्नी- हमारा वॉलेट!
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
शादी को समझने के लिए एक वैज्ञानिक ने शादी कर ली
अब उसको ये समझ में नहीं आ रहा कि विज्ञान क्या होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें