हिंदी जोक्स: अच्छी सेहत के लिए सुबह और शाम हंसना बेहद जरूरी है। सेहतमंद रहने के लिए आपको हंसते रहना चाहिए। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को स्वस्थ रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
संता परिवार के साथ कार में जा रहा था,
ट्रैफिक पुलिस- वाह! आप तो सीट बेल्ट पहन कर गाड़ी चला रहे हैं,
आपको मिलता है 500 रुपए का इनाम,
अब आप इन पैसों का क्या करेंगे,
संता -जी मैं ड्राइविंग लाइसेंस बनवाऊंगा,
इंस्पेक्टर बेहोश होते होते बचा।
संता की मां- इसकी बातों पे ध्यान मत दो ये शराब पीकर,
कुछ भी बकता रहता है।
इंस्पेक्टर की हालत ख़राब,
संता का बाप – मुझे पता था,
चोरी की गाड़ी में ज्यादा दूर नहीं जा पाएंगे ,
इंस्पेक्टर बेहोश।