Funny Jokes: हर किसी के लिए हंसना बहुत जरूरी है। दिनभर के काम से खाली होने के बाद थकान को दूर करने के लिए जरूर हंसना चाहिए। इससे आपकी दिनभर की थकान दूर हो जाती है और आप तरोताजा महसूस करते हैं। हंसने से मानसिक तनाव दूर होता है। हंसने के कई तरीके हैं, लेकिन आप जोक्स और चुटकुले पढ़कर भी हंस सकते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं। इन चुटकुलों को पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने हंसाने का सिलसिला...
चिंटू की बात सुनकर डॉक्टर रह गया दंग
चिंटू- डॉक्टर साहब, आजकल कुछ दिनों से जब भी मैं सोता हूं
तो सपने में बंदर मुझे फुटबॉल खेलते हुए नजर आते हैं।
डॉक्टर- फिक्र मत करो, तुम ये दवा डेली रात को
खाना खाने के बाद और सोने से पहले जरूर खा लेना।
चिंटू- डॉक्टर साहब, कल से खाऊंगा,
क्योंकि आज तो फाइनल मैच है।