Jokes: हंसने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है। हंसने के लिए किसी खास मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए, क्योंकि कभी भी समय निकालकर हंस सकते हैं। सेहतमंद रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को हंसने की सलाह देते हैं। हंसने में आप जोक्स और चुटकुलों की मदद ले सकते हैं। इसके अलावा कॉमेडी फिल्में, टीवी शो या चुटकुले पढ़कर भी हंस सकते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार चुटकुले लेकर जिन्हें पढ़कर आपकी हंसी कंट्रोल नहीं होगी। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
बीवी बाजार से एक नई साड़ी लेकर अपने पति के पास आई
बाजार से आते ही
बीवी- कहीं मत जाना मैं अभी तुरंत नई साड़ी पहन कर वापस आती हूं
पति- ठीक है, जल्दी आना
पत्नी- कैसी लग रही हूं देख कर बताओ।
पति- बहुत सुंदर... तुम्हें देखकर तो मुझे तुम पर प्यार आ रहा है
पत्नी- हां पता है दुकानदार भी ऐसा ही बोल रहा था।