Jokes Hindi: आज कल की भागभागम जिंदगी में तनाव से बचना बहुत जरूरी है। लेकिन लोग अपने काम में इतना व्यस्त हो गए हैं कि उनके पास हंसने का समय नहीं है। इसकी वजह से लोग तनावग्रसित हो रहे हैं। आज कल के व्यस्त जीवन में खुश रहने का सबसे अच्छा उपाय हंसी है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली बीमारियों से बच सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
पत्नी- मैं तुम्हारी नीली शर्ट प्रेस कर रही थी तो
शर्ट एक जगह पर थोड़ी सी जल गई।
पति- कोई बात नहीं, मेरे पास वैसी ही एक और नीली शर्ट है।
पत्नी- मालूम था मुझे, इसलिए उस शर्ट का उतना ही कपड़ा
काटकर मैंने जली हुई शर्ट में जोड़ दिया...!!