फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: शादी के अगले दिन पति अपनी बीवी को पीटने लगा, वजह जानकर नहीं रुकेगी हंसी

Sun, 06 Aug 2023 01:17 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आज के मजेदार चुटकुले - फोटो : amar ujala
Funny Jokes: जोक्स और चुटकुले हंसाने में लोगों की काफी मदद करते हैं। अगर आप खुश रहते हैं और तनाव आपसे दूर रहता है। हंसने-मुस्कुराने से आपके चेहरे पर चमक रहती है। चेहरे की हल्की सी मुस्कान आपकी खूबसूरती में चार-चांद लगा देती है। इसलिए हर दिन आपको नियमित रूप से हंसना चाहिए। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को सेहतमंद रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन वायरल जोक्स और चुटकुले लेकर आते हैं। आज भी कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं। 

शादी के अगले दिन ही अचानक पति अपनी बीवी को पीटने लगा।
लोगों ने पूछा क्यों मार रहे हो बेचारी को?
पति ने बोला- इसने मेरी चाय में ताबीज डाला है, मुझे वश में करने के लिए।
मुझे मेरी मां से दूर करना चाहती है।
बीवी रोते हुए गुस्से में बोली, वो ताबीज नहीं टी बैग है।
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
जब शहर में हेलमेट लगाना हुआ अनिवार्य।
यह खबर सुनकर पत्नी ने अलमारी खोली और बोली- हे भगवान.. 
अब इतने सारे मैचिंग के हेलमेट खरीदने पड़ेंगे।
पति ने एक्टिवा बेच दी।
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : Twitter
पति- कल मेंरे ख्वाब में एक लड़की आई थी,
वाह क्या लड़की थी।
पत्नी- अकेले आई होगी।
पति- तुम्हे कैसे पता?
पत्नी- उसका पति मेंरें ख्वाब में आया था।

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
राहुल राजू के घर गया।
जैसे ही घर में राजू और उसकी पत्नी की तस्वीर दिखी तो बोला-
अबे तेरी और भाभी जी की जोड़ी राम और सीता के जैसी है।
राजू तुरंत बोला- कहां है यार..
आज तक ना तो तेरी भाभी को कोई रावण लेके गया,
और ना ही आज तक ये खुद धरती में समायी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
टिल्लू एक रेस्टोरेंट में खाना खाने गया...
महिला वेटर - सर क्या लेंगे?
टिल्लू- आपका नंबर...
फिर क्या, खाना भी नहीं मिला और ऊपर से टिल्लू की हो गई जोरदार कुटाई।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें