Jokes in Hindi: वर्तमान समय में स्वस्थ रहने के लिए हंसते-मुस्कुराते रहना बेहद जरूरी है। हंसने से आपका मन प्रसन्न रहता है और शरीर स्वस्थ रहता है। अगर आप सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लें, तो मानसिक तनाव से होने वाली कई तरह की बीमारियों से भी बच सकते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes in Hindi) और वायरल चुटकुले (Viral Chutkule) लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़ने के बाद आप हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
पति- पत्नी को मूवी देखने जाना था।
घर के बाहर पति काफी देर से इंतजार कर रहा था।
पति (चिल्लाते हुए)- अरे और कितनी देर लगाओगी?
पत्नी (गुस्से में)- चिल्ला क्यों रहे हो? एक घंटे से कह रही हूं
कि पांच मिनट में आ रही हूं। समझ में नहीं आता।